Ro no D15139/23

जिला पंचायत सीईओ ने ली प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की समीक्षा बैठक

समय-सीमा में पंजीयन पूर्ण करने, आवास प्लस 2.0 के सर्वे का शत-प्रतिशत सत्यापन करने दिए निर्देश
पीएम जनमन योजनान्तर्गत कम प्रगति करने वाले ग्राम पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी


अम्बिकापुर 19 जून 2025/ 
 प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की समीक्षा बैठक बुधवार को जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में  जिले में स्वीकृत 31595 आवास में से 6683 आवासों को पूर्ण कर लिया गया है तथा पीएम जनमन योजनांतर्गत स्वीकृत 2565 में से 531 आवास पूर्ण कर लिए गए हैं।
बैठक में स्वीकृत आवासों में से पूर्णता का तीस प्रतिशत से कम प्रगति करने वाले 200 ग्राम पंचायतों के सचिवों एवं समस्त पीएम जनमन ग्राम पंचायत के सचिवों से विस्तारपूर्वक जानकारी ली गई। बैठक में श्री अग्रवाल ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में समय सीमा में शेष पंजीयन पूर्ण कर लिए जाएं। आवास प्लस के अपात्र हितग्राहियों की सूची  जिला कार्यालय में प्रेषित करें तथा आवास प्लस 2.0 के सेल्फ सर्वे का शत-प्रतिशत सत्यापन जल्द से जल्द किया जाए। बैठक में पीएम जनमन योजनान्तर्गत कम प्रगति के कारण बतौली,सीतापुर, लुण्ड्रा,मैनपाट के सचिव तथा अनुपस्थित सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। इसी प्रकार सभी पीएम जनमन आवास तथा 2024-25 के आवास के अपूर्ण कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण किये जाने हेतु सभी को निर्देशित किया गया है। इसके साथ ही पीएम जनमन के सुदूर ग्राम पंचायतों के आवासों हेतु प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत भारत सरकार की पहल योजना के तहत वैकल्पिक डिजाइन पर भी चर्चा की गई। बैठक में एपीओ जिला पंचायत, जिला समन्वयक, समस्त विकासखण्ड समन्वयक, एसडीओ ग्रामीण यांत्रिकी सेवा एवं जिले स्तर के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    जल संसाधन विभाग द्वारा सिंचाई योजनाओं के 36 कार्यों के लिए 146.43 करोड़ रूपए स्वीकृत

    अम्बिकापुर 10 सितम्बर 2026/   छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा अपरीक्षित नवीन मद के अंतर्गत विभिन्न सिंचाई योजनाओं के 36 कार्यों के लिए 146 करोड 43 लाख 95 हजार…

    Read more

    सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बतौली में लोगों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

    अम्बिकापुर 10 सितम्बर 2026/   सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बतौली में क्षेत्र के लोगों को बेहतर एवं सुगम स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। मरीजों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं समय…

    Read more

    NATIONAL

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत