Ro no D15139/23

पेयजल स्रोतों के समीप क्लोराइड का करवाएं छिड़काव – कमिश्नर डोमन सिंह

कमिश्नर ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, मौसमी बीमारियों की रोकथाम सहित योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की

जगदलपुर 19 जून 2025/ कमिश्नर श्री डोमन सिंह द्वारा संभाग के दूरस्थ चार विकासखंड के अधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से राजस्व, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, मौसमी बीमारियों की रोकथाम सहित योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा किए। उन्होंने विडियो कान्फ्रेंस से कांकेर जिले के पखांजूर, सुकमा जिले के छिंदगढ़, बस्तर जिले से दरभा और बीजापुर जिले से भोपालपटनम विकासखड़ के अधिकारियों से चर्चा किया। इस दौरान कमिश्नर ने मौसमी बीमारियों के लिए दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए, साथ ही पेयजल के स्रोतों के समीप क्लोराइड का छिड़काव करवाएं। उन्होंने सभी आंगनबाड़ी केंद्र और स्कूलों में पेयजल और विद्युत व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने बाढ़ आपदा प्रबंधन के लिए आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए।
इस वीसी में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) से नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा, वन अधिकार मान्यता प्रमाण पत्र का  रिकार्ड रुम में संधारित करने तथा अनुविभागीय अधिकारी (वन) वन भूमि में वन अधिकारी मान्यता प्रमाणपत्र का नामांतरण की कार्यवाही का संज्ञान लिया। तहसीलदार-नायब तहसीलदार से नामान्तरण, सीमांकन, बंटवारा और वन अधिकार मान्यता प्रमाण पत्र की स्थिति का संज्ञान लिया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत से  आधार कार्ड, राशन कार्ड, सुशासन तिहार के आवेदनों के निराकरण की स्थिति का जानकारी ली।
इसके अलावा खण्ड खण्ड शिक्षा अधिकारी से न्योता भोज, सरस्वती साईकिल वितरण, मध्यान्ह भोजन की स्थिति की समीक्षा किए। खण्ड चिकित्सा अधिकारी से सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में दवाई पेटी में दवाई की उपलब्धता, पेयजल-विद्युत व्यवस्था, मौसमी बिमारियों की रोकथाम,आयुष्मान कार्ड लक्ष्य एवं उपलब्धि।  परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास से गर्म भोजन, टीएचआर, आंगनबाड़ी केन्द्रों में पेयजल एवं विद्युतीकरण की स्थिति का संज्ञान लिया। वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी से खाद, बीज भंडारण की स्थिति का संज्ञान लिया। सहायक अभियंता सीएसईबी से पुलिस कैम्पों में विद्युतीकरण, विद्युत विहीन ग्राम, ग्रामों में नियमित विद्युत आपूर्ति की स्थिति और अनुविभागीय अधिकारी लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी से पेयजल की आपूर्ति, खराब हैंडपंप की मरम्मत की स्थिति की समीक्षा किए। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर आरती वासनिक, गीता रायस्त, बीएस सिदार, वरिष्ठ निज सहायक श्री हरेन्द्र जोशी सहित अन्य उपस्थित थे ।

  • Related Posts

    आंध्र प्रदेश एवं तेलंगाना में प्रवासित परिवारों का संवेदनशीलता के साथ करें पुनर्वास-कमिश्नर डोमन सिंह

        दंतेवाड़ा, बीजापुर एवं सुकमा जिलों के प्रवासित परिवारों के पुनर्वास की कमिश्नर ने की समीक्षा   शासन की 31 व्यक्ति मूलक एवं 14 सामुदायिक योजनाओं से पात्र परिवारों को लाभान्वित…

    Read more

    जगदलपुर में सजेगा हरियाली का उत्सव आज ‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ के तहत हरित राष्ट्रीय राजमार्ग पौधारोपण का आयोजन

      जगदलपुर, 09 सितम्बर 2026/ पर्यावरण संरक्षण और मातृत्व के सम्मान को समर्पित राष्ट्रव्यापी मुहिम को आगे बढ़ाते हुए नगर पालिक निगम जगदलपुर द्वारा छत्तीसगढ़ शासन के वन विभाग एवं राष्ट्रीय…

    Read more

    NATIONAL

    VideoNEWS ,भागलपुर गंगा का जलस्तर बढ़ा डूबकर 5 की मौत गांव में छाया मातम कुछ दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री,सांसद आपदा मंत्री ने किया था गंगा कटाव क्षेत्र दौरा

    VideoNEWS ,भागलपुर गंगा का जलस्तर बढ़ा डूबकर 5 की मौत गांव में छाया मातम कुछ दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री,सांसद आपदा मंत्री ने किया था गंगा कटाव क्षेत्र दौरा

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल