Ro no D15139/23

जगदलपुर में सजेगा हरियाली का उत्सव आज ‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ के तहत हरित राष्ट्रीय राजमार्ग पौधारोपण का आयोजन

 

जगदलपुर, 09 सितम्बर 2026/ पर्यावरण संरक्षण और मातृत्व के सम्मान को समर्पित राष्ट्रव्यापी मुहिम को आगे बढ़ाते हुए नगर पालिक निगम जगदलपुर द्वारा छत्तीसगढ़ शासन के वन विभाग एवं राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के संयुक्त सहयोग से ‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ हरित राष्ट्रीय राजमार्ग पौधारोपण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह वृहद पौधारोपण समारोह कल गुरुवार 10 सितम्बर को प्रातः 8ः30 बजे कुम्हड़ाकोट स्थित जनजातीय गौरव वाटिका के सामने आयोजित होगा।

इस गरिमामयी समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन, लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विधि और विधायी कार्य मंत्री श्री अरुण साव होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता तथा संसदीय कार्य मंत्री श्री केदार कश्यप करेंगे। अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल मंच साझा करेंगे।

समारोह में बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप, विधायक जगदलपुर श्री किरण सिहं देव, चित्रकोट विधायक श्री विनायक गोयल, जगदलपुर महापौर श्री संजय पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्री श्रीनिवास राव मद्दी, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री रूपसिंह मण्डावी, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष श्री दिनेश कश्यप, इन्द्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री शरद अवस्थी, नगर पालिक निगम सभापति श्री खेमसिंह देवांगन, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री बलदेव मण्डावी सहित क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधियों की विशिष्ट उपस्थिति रहेगी। इस महाअभियान में नागरिकों और पर्यावरण प्रेमियों से शामिल होकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गई है।

  • Related Posts

    रायपुर–अभनपुर रेल लाइन पर केंद्री रेलवे लेवल क्रॉसिंग क्रमांक आर.डी.-22 मरम्मत हेतु सड़क यातायात के लिए बंद रहेगा

      रायपुर- 27 अक्टूबर, 2026 दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर रेल मंडल के अंतर्गत रायपुर–अभनपुर रेल लाइन पर स्थित केंद्री रेलवे लेवल क्रॉसिंग क्रमांक आर.डी.-22 (किमी 31/6-7) पर आवश्यक एवं…

    Read more

    पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में वार्षिक खेल समारोह ‘एनिग्मा 9.0’ के अंतर्गत पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

      स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव श्री अमित कटारिया रहे मुख्य अतिथि, खेल की विभिन्न विधाओं और प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया गया सम्मानित क्रिकेट,…

    Read more

    NATIONAL

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ  कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ

    Investigation : स्ट्रीट फूड बिजनेस से घर चला रही बिहार की 52% महिलाएं, राष्ट्रीय औसत को पछाड़ पहुंची देश में दूसरे नंबर पर

    Investigation : स्ट्रीट फूड बिजनेस से घर चला रही बिहार की 52% महिलाएं, राष्ट्रीय औसत को पछाड़ पहुंची देश में दूसरे नंबर पर

    हर साल नया बवाल, डॉक्यूमेंट्री पर रोक से लेकर गोलीकांड तक, कब-कब जामिया बना ‘बवालिया’

    हर साल नया बवाल, डॉक्यूमेंट्री पर रोक से लेकर गोलीकांड तक, कब-कब जामिया बना ‘बवालिया’

    Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी के मानहानि केस में आज फैसला, सुल्तानपुर कोर्ट में होंगे पेश, जानें पूरा मामला

    Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी के मानहानि केस में आज फैसला, सुल्तानपुर कोर्ट में होंगे पेश, जानें पूरा मामला