Ro no D15139/23

प्रोजेक्ट युवाः कलेक्टर अविनाश मिश्रा पहुंचे लाईवलीहुड कॉलेज

कुकिंग-बेकिंग क्लास के प्रशिक्षणार्थियों से की चर्चा, तैयार व्यंजनों का स्वाद लिया

धमतरी । कलेक्टर अबिनाश मिश्रा आज लाईवलीहुड कॉलेज पहुंचे। उन्होंने प्रोजेक्ट युवा के तहत् 20 मई से संचालित कुकिंग-बेकिंग क्लास में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं चर्चा की और कर उनके द्वारा तैयार किए गए व्यंजनों के बारे में पूछा। इस दौरान उन्होंने इन प्रशिक्षणार्थियों द्वारा तैयार पावभाजी, नानखटाई, ढोकला, पेस्ट्री और नूडल आदि व्यंजनों का स्वाद भी लिया। कलेक्टर श्री मिश्रा ने इन व्यंजनों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि पाककला की बारीकियां सिखाने के उद्देश्य से यह प्रशिक्षण आप सभी को दिया जा रहा है। बीते एक माह में आप सभी ने पाककला को बहुत ही बढ़िया तरीके से सीखा है, जो आने वाले समय में आपकों स्वरोजगार से जोड़ने में मदद देगा।
इस दौरान कलेक्टर ने लाईवलीहुड कॉलेज में संचालित कम्प्यूटर क्लास, आर्ट एंड क्राप्ट क्लास, इलेक्टीशियन कक्ष और सुरक्षा गार्ड लैब का भी अवलोकन किया। उन्होंने संस्था में संचालित अन्य ट्रेडों की जानकारी ली और इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिये। इस अवसर पर आजीविका महाविद्यालय के श्री संदीप गोनार्ड, कौशल विकास मिशन के सहायक संचालक डॉ. शैलेन्द्र गुप्ता के अलावा अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    दुर्ग के ट्रांसपोर्ट नगर में 105.85 लाख रुपए की लागत से बनेगी सीसी रोड

      स्कूल शिक्षा मंत्री  गजेन्द्र यादव ने किया सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन रायपुर, 14 अक्टूबर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में प्रदेशभर में अधोसंरचना विकास और नागरिक सुविधाओं…

    Read more

    मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े की पहल पर 12 घंटे में लटोरी पहुंची ALS एंबुलेंस

      सेवा संकल्प अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सेवा का शुभारंभ, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रति जताया आभार ग्रामीण और दूरस्थ अंचलों में बेहतर स्वास्थ्य…

    Read more

    NATIONAL

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी

    अमित शाह की कांग्रेस को नसीहत, बोले- 14 पार्टियों की भीड़ जुटाकर राहुल गांधी देश की आवाज नहीं बन सकते

    अमित शाह की कांग्रेस को नसीहत, बोले- 14 पार्टियों की भीड़ जुटाकर राहुल गांधी देश की आवाज नहीं बन सकते

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    14 खामियां, 220 रुपये फीस कम… सुप्रीम कोर्ट में क्यों अटकी राहुल गांधी की याचिका?

    14 खामियां, 220 रुपये फीस कम… सुप्रीम कोर्ट में क्यों अटकी राहुल गांधी की याचिका?

    CJP Protest: जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, हिरासत में सौरव दास और आशुतोष रांका

    CJP Protest: जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, हिरासत में सौरव दास और आशुतोष रांका