Ro no D15139/23

राज्य खेल अलंकरण : उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को मिलेगा

पुरस्कार एक से अधिक पुरस्कारों के लिए अलग-अलग करना होगा आवेदन, 26 जून तक आवेदन आमंत्रित

धमतरी । खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा हर साल खिलाडियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों को राज्य खेल अलंकरण से सम्मानित किया जाता है। यह पुरस्कार राज्य के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों को दिया जाता है। खेल अधिकारी ने बताया कि इन पुरस्कारों के इच्छुक खिलाड़ी आगामी 26 जून तक आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि पुरस्कार के नियम छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशित किये गये नियमों के तहत पात्रता रखने वाले आवेदकों को पुरस्कार के लिए प्रावीण्यता के आधार पर चयन किया जाएगा। साथ ही राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त विजेताओं को प्रोत्साहन नियम के तहत नगद राशि पुरस्कार अलंकरण प्रदान किया जाता है। खेल अधिकारी ने यह भी बताया कि वर्ष 2023-24 में (01 अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2024 तक) एवं वर्ष 2024-25 में (01 अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2025 तक) जिन खिलाडियों ने सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त किया है, वे खिलाड़ी जिला कार्यालय एवं अपने खेल संघों से आवेदन फार्म प्राप्त कर निर्धारित अंतिम तिथि तक जमा कर सकते हैं। आवेदन संचालनालय, खेल एवं युवा कल्याण रायपुर अथवा खेल एवं युवा कल्याण विभाग धमतरी में कार्यालयीन समय में निर्धारित दस्तावेज सहित जमा किया जा सकता है।

इसी तरह खेलवृत्ति (डाईट मनी) के लिये जिन खिलाड़ियों ने अधिकृत राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त किया हो या राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व किया हो, खेलवृत्ति हेतु आवेदन कर सकेंगें। खेलवृत्ति की अधिकतम आयु सीमा 19 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए। खेल संघो से प्रोत्साहन के लिए उनके द्वारा वर्ष 2023-24 में (01 अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2024 तक) एवं वर्ष 2024-25 में (01 अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2025 तक) अर्जित की गई उपलब्धि के लिए प्रेरणा निधि के आवेदन निर्धारित तिथि तक जिला कार्यालय में जमा कर सकेंगे। खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग धमतरी, संचालनालय, खेल एवं युवा कल्याण रायपुर में राज्य खेल संघो से अनुसंशा सहित आवेदन अंतिम तिथि तक जमा किया जा सकेगा। खिलाड़ी को एक से अधिक अलंकरण, सम्मान के लिए अलग-अलग आवेदन प्रस्तुत करना होगा। आवेदन पत्रों का प्रारूप और विस्तृत जानकारी खेल विभाग की वेबसाईट http//sportsyw.cg.gov.in पर उपलब्ध है।

राज्य खेल अलंकरण के तहत सीनियर वर्ग के ऐसे खिलाड़ी जिनके द्वारा राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में या राष्ट्रीय खेलों में कोई पदक प्राप्त किया गया हो अथवा अधिकृत अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व किया गया हो, उन्हें शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार से अलंकृत किया जाता है। इसी तरह जुनियर वर्ग के वे खिलाड़ी, जिनके द्वारा राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में कोई पदक प्राप्त किया गया हो, उन्हें शहीद कौशल यादव पुरस्कार से अलंकृत किया जाता है। जिन्होंने गत पांच सालों में चार बार सीनियर वर्ग में राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में छत्तीसगढ़ की ओर से प्रतिनिधित्व किये हों, ऐसे महिला-पुरुष खिलाड़ियों को शहीद पंकज विक्रम सम्मान से सम्मानित किया जाता है। खेल अधिकारी ने यह भी बताया कि प्रशिक्षकों-निर्णायकों को वीर हनुमान सिंह पुरस्कार से अलंकृत किया जाता है। खेल से जुड़े 55 वर्ष या अधिक उम्र के अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भाग लिया हो या राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त किया हो अथवा संबंधित ने ऐसी कोई उल्लेखनीय सेवा खेल के क्षेत्र में की हो, जिसके आधार पर उन्हें सम्मानित करने के लिए विचार किया जाए, उन्हें शहीद विनोद चौबे सम्मान से अलकृंत किया जाता है। इसके अलावा सीनियर व जूनियर वर्ग में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त दल को मुख्यमंत्री ट्रॉफी प्रदाय की जाती है।

  • Related Posts

    दुर्ग के ट्रांसपोर्ट नगर में 105.85 लाख रुपए की लागत से बनेगी सीसी रोड

      स्कूल शिक्षा मंत्री  गजेन्द्र यादव ने किया सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन रायपुर, 14 अक्टूबर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में प्रदेशभर में अधोसंरचना विकास और नागरिक सुविधाओं…

    Read more

    मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े की पहल पर 12 घंटे में लटोरी पहुंची ALS एंबुलेंस

      सेवा संकल्प अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सेवा का शुभारंभ, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रति जताया आभार ग्रामीण और दूरस्थ अंचलों में बेहतर स्वास्थ्य…

    Read more

    NATIONAL

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी

    अमित शाह की कांग्रेस को नसीहत, बोले- 14 पार्टियों की भीड़ जुटाकर राहुल गांधी देश की आवाज नहीं बन सकते

    अमित शाह की कांग्रेस को नसीहत, बोले- 14 पार्टियों की भीड़ जुटाकर राहुल गांधी देश की आवाज नहीं बन सकते

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    14 खामियां, 220 रुपये फीस कम… सुप्रीम कोर्ट में क्यों अटकी राहुल गांधी की याचिका?

    14 खामियां, 220 रुपये फीस कम… सुप्रीम कोर्ट में क्यों अटकी राहुल गांधी की याचिका?

    CJP Protest: जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, हिरासत में सौरव दास और आशुतोष रांका

    CJP Protest: जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, हिरासत में सौरव दास और आशुतोष रांका