Ro no D15139/23

कलेक्टर मिश्रा ने की शैक्षणिक संस्थाओं की गतिविधियों की समीक्षा की

जर्जर भवनों में कक्षाएं नहीं लगाने के दिए निर्देश
धमतरी 20 जून 2025/ जिला प्रशासन द्वारा शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर करने लगातार प्रयास किये जा रहे है। इसके मद्देनजर कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा आदि संस्थाओं के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियो के बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कराने के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्टर श्री मिश्रा ने इसके लिए बच्चों की अतिरिक्त कक्षाएं लगाने, प्रश्न बैंक तैयार करने और मासिक परीक्षा लेने और परीक्षा परिणामों का सतत् मूल्यांकन करने कहा। उन्होने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी हेतु छात्र-छात्राओं को अभी से तैयारी करानी होगी। इसके लिए मेधावी और कमजोर विद्यार्थियों की अतिरिक्त क्लास लेकर उनकी तैयारी करायें। कलेक्टर श्री मिश्रा ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि मिशन उत्कर्ष में दिये गये कैलेण्डर, पाठ्यक्रम, समयसारिणी अनुसार बच्चों की मासिक तैयारी करायें।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि जब स्कूलों का निरीक्षण किया जायेगा, तब स्कूल मे मासिक परीक्षा, प़ढ़ाये गये पाठ्यक्रम, बच्चों द्वारा दी गयी परीक्षा और रिजल्ट की जांच की जायेगी, लापरवाही पाये जाने पर संबंधित संस्था के प्राचार्य पर कार्यवाही करने की बात कही। बैठक में कलेक्टर ने युक्तियुक्तकरण के तहत् शालाओं में शिक्षकों की पदस्थापना के बारे में भी जानकारी ली। साथ ही उन्होंने विकासखंडवार शिक्षकविहीन शालाओं में शिक्षकां की पदस्थापना के बारे में भी पूछा। जिन शालाओं में शिक्षकों द्वारा ज्वाईन नहीं किया है, उसके कारणों की जानकारी ली। अधिकारियां ने बताया कि न्यायालयीन प्रकरणों के कारण कुछ शिक्षकों द्वारा ज्वाईन नहीं किया गया है।
बैठक में कलेक्टर श्री मिश्रा ने जिले के ऐसे स्कूल भवन जो जर्जर हो चुके है, उनकी जानकारी ली। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियां को निर्देशित किया कि जर्जर स्कूल भवनां में कक्षाएं संचालित न करें। इस दौरान उन्होंने विकासखंडवार जर्जर स्कूल भवनों की भी जानकारी ली। कलेक्टर ने विकासखंड स्तर पर आयोजित होने वाले शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम की भी जानकारी ली। उन्होंने प्रवेशोत्सव में बच्चों को गणवेश, पाठयपुस्तकें, सायकल आदि का वितरण करने के निर्देश अधिकारियां को दिये। उन्होंने पीएम श्री स्कूलो में संचालित निर्माण कार्यों के प्रगति की भी समीक्षा की और इन निर्माण कार्यों को समय पर पूरा करने कहा।

उच्च शिक्षा के कामों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि लॉ कालेज के लिए प्रस्ताव तैयार कर जल्द से जल्द संबंधित विभाग को भेजा जाये। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री उषा योजना के तहत् डिजीटल लायब्रेरी, अतिरिक्त कक्ष, 100 सीटर हॉस्टल सहित अन्य कायों के भी प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश महाविद्यालयों के प्राचार्यों को दिये। कलेक्टर ने आमदी कॉलेज में बांउड्रीवाल क प्रस्ताव और सुरक्षा हेतु जनभागीदारी समिति से सुरक्षा गार्ड नियुक्त करने के भी निर्देश दिये। पॉलीटेक्निक कॉलेज की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने मान्यता संबंधी जानकारी ली, प्राध्यापकों ने बताया कि मान्यता प्राप्त हो चुकी है। कुरूद में बच्चों की काउसंलिंग की जा रही है। कलेक्टर ने सोसायटी का पंजीयन कराने के भी निर्देश दिये। वहीं जिले में संचालित आईटीआई के प्राचार्यो से पूर्व बैठक में दिये गये निर्देश के परिपालन में संस्थाओं से एमओयू कराने की जानकारी ली, बताया गया कि स्थानीय स्तर पर ठेकेदारों, फर्मो से एमओयू कराया गया है।

  • Related Posts

    भटगांव में बकरी पालन केंद्र होगा स्थापित आधुनिक “रिसर्च कम इंटीग्रेटेड प्रोडक्शन एडवांसमेंट ब्रीडिंग सेंटर” के रूप में किया जाएगा विकसित

      कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने स्थल निरीक्षण कर अधिकारियों एवं फर्म प्रतिनिधियों के साथ की विस्तृत चर्चा वैज्ञानिक बकरी पालन, नस्ल सुधार, अनुसंधान एवं ग्रामीण आजीविका संवर्धन को मिलेगा बढ़ावा…

    Read more

    त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026 निर्वाचन क्षेत्रों में धारा 144 लागू

      धमतरी, 09 मई 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पचायतों के उप निर्वाचन 2026 संपन्न कराने के लिए चुनाव के प्रचार-प्रसार हेतु जिले के चारों जनपद पंचायतों के…

    Read more

    NATIONAL

    एन एस राजा सुब्रमणि नए CDS, कृष्णा स्वामीनाथन होंगे नौसेना प्रमुख

    एन एस राजा सुब्रमणि नए CDS, कृष्णा स्वामीनाथन होंगे नौसेना प्रमुख

    सीएम सम्राट चौधरी ने नए मंत्रियों को दिए आदेश, कहा- मीडिया में बयान देने से पहले पूरी जानकारी रखें

    सीएम सम्राट चौधरी ने नए मंत्रियों को दिए आदेश, कहा- मीडिया में बयान देने से पहले पूरी जानकारी रखें

    Suvendu Adhikari Oath LIVE: ब्रिगेड ग्राउंड में पीएम का रोड शो, थोड़ी देर में शुभेंदु अधिकारी लेंगे शपथ

    Suvendu Adhikari Oath LIVE: ब्रिगेड ग्राउंड में पीएम का रोड शो, थोड़ी देर में शुभेंदु अधिकारी लेंगे शपथ

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : प्रदेशभर में 2300 से अधिक जोड़े बंधे परिणय सूत्र में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर से दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : प्रदेशभर में 2300 से अधिक जोड़े बंधे परिणय सूत्र में  महिला एवं बाल विकास मंत्री   लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर से दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश

    बंगाल कैबिनेट में दिखेगा गुजरात मॉडल, इन चेहरों को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

    बंगाल कैबिनेट में दिखेगा गुजरात मॉडल, इन चेहरों को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

    सहरसा में लगातार दूसरे दिन मिड-डे मील खाने से बच्चे बीमार,फिर मिला खाने में सांप

    सहरसा में लगातार दूसरे दिन मिड-डे मील खाने से बच्चे बीमार,फिर मिला खाने में सांप