Ro no D15139/23

धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष योजना : मुर्गीपालन, बकरीपालन से बढ़ेगी आदिवासी परिवारों की आमदनी

जिले में साढ़े 11 सौ से अधिक परिवारों के प्रकरण तैयार, हरसंभव मदद भी मिलेगी

90 प्रतिशत अनुदान पर कर सकेंगे व्यवसाय

धमतरी 20 जून 2025/ धमतरी जिले में जनजाति परिवारों की आय बढ़ाने के लिए मुर्गीपालन, बकरीपालन और सुअर पालन जैसे कामां को बढ़ावा दिया जा रहा है। धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना के तहत पशुपालन से आदिवासी परिवारों की आमदनी बढ़ाने के लिए अब तक एक हजार 165 ऐसे प्रकरण तैयार कर लिए गए हैं। इस योजना के तहत जिले के 108 गांव चिन्हांकित किये गये हैं, जिनमें वनअधिकार पट्टाधारक आदिवासी परिवारों को पशुपालन से जोड़ने का अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे परिवारां को बकरीपालन, मुर्गीपालन, सुअर पालन के साथ-साथ गाय पालन के लिए भी आर्थिक मदद उपलब्ध कराई जा रही है। परिवारों को व्यवसाय शुरू कराने के लिए 90 प्रतिशत अनुदान मिलेगा। केवल दस प्रतिशत अंशदान हितग्राही को जमा करना होगा। जिले में अब तक वन अधिकार पट्टाधारक 433 आदिवासी परिवारों के मुर्गीपालन, 492 परिवारां के बकरी पालन और 240 परिवारों के सूकर पालन व्यवसाय के प्रकरण पशुपालन विभाग द्वारा तैयार कर लिए गए हैं।
इन आदिवासी परिवारों को पशुपालन व्यवसाय से जोड़ने के लिए समय-समय पर कार्यशाला और शिविर आयोजित किए गए हैं। इन शिविरों में ग्रामीणों को मुर्गीपालन, बकरीपालन, सूकर पालन से होने वाले फायदों को बताकर प्रोत्साहित किया गया है। ग्रामीणों को इन सभी व्यवसायां के लिए तकनीकी जानकारी भी विशेषज्ञों ने उपलब्ध कराई है। इसके साथ ही इन व्यवसायों के स्थानीय बाजार और खरीददारों तक पहुंच की जानकारी भी ग्रामीणों को दी गई है। प्रशासन की मदद से एक हजार 165 जनजातीय परिवार पशुपालन के तहत मुर्गीपालन, बकरीपालन और सूकर पालन व्यवसाय से जुड़ेंगे। इससे उनकी आमदनी में बढ़ोत्तरी होगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नया आयाम मिलेगा।

  • Related Posts

    लाईवलीहुड कॉलेज में दिया जाएगा विभिन्न पाठ्यक्रमों में निःशुल्क प्रशिक्षण

      आवेदन 21 अक्टूबर तक धमतरी, 14 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में टेक्सी ड्रायवर, रिटेल (सेल्समेन) और सुरक्षा गार्ड का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया…

    Read more

    मत्स्यजीवी दुर्घटना बीमा योजना से मृतक मछुआरे के परिवार को मिली 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

      स्व. सोहन निषाद की पत्नी  पुष्पांजलि निषाद के बैंक खाते में जमा हुई बीमा राशि धमतरी, 14 अक्टूबर 2026/ प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत संचालित निःशुल्क मत्स्यजीवी दुर्घटना…

    Read more

    NATIONAL

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी

    अमित शाह की कांग्रेस को नसीहत, बोले- 14 पार्टियों की भीड़ जुटाकर राहुल गांधी देश की आवाज नहीं बन सकते

    अमित शाह की कांग्रेस को नसीहत, बोले- 14 पार्टियों की भीड़ जुटाकर राहुल गांधी देश की आवाज नहीं बन सकते

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    14 खामियां, 220 रुपये फीस कम… सुप्रीम कोर्ट में क्यों अटकी राहुल गांधी की याचिका?

    14 खामियां, 220 रुपये फीस कम… सुप्रीम कोर्ट में क्यों अटकी राहुल गांधी की याचिका?

    CJP Protest: जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, हिरासत में सौरव दास और आशुतोष रांका

    CJP Protest: जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, हिरासत में सौरव दास और आशुतोष रांका