Ro no D15139/23

पीडीएस के अंतर्गत प्रचलित राशनकार्डो में दर्ज सभी सदस्यों का  30 जून तक पूर्ण करना होगा ई-केवायसी

जशपुरनगर 20 जून 2025/ पीडीएस के अंतर्गत प्रचलित राशनकार्डो में दर्ज सभी सदस्यों का ई-केवाईसी पूर्ण कराने के संबंध में भारत सरकार, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग द्वारा दिये गये निर्देशानुसार राज्य में एक राष्ट्र एक राशन कार्ड योजनांतर्गत सभी हितग्राहियों को आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न वितरण किया जाना है।

जशपुर जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत 2,62,924 राशन कार्ड प्रचलित है। इन राशनकार्डो में 9,20,825 सदस्य पंजीकृत है। इन सदस्यों में से 7,99,223 सदस्यों का ई-केवाईसी पूर्ण हो गया है। 1,21, 602 सदस्यों का ई-केवाईसी शेष है। भारत सरकार द्वारा 05 वर्ष से कम उम्र के सदस्यों को ई-केवायसी में छूट दिया गया है।
सभी उचित मूल्य दुकानों में संचालित ई-पॉस मशीन में ई-केवायसी की सुविधा उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त भारत सरकार द्वारा मेरा ई-केवायसी एप के माध्यम से भी ई-केवायसी कर सकते है। मेरा ई-केवाईसी एप के माध्यम से ई-केवाईसी करने हेतु एंड्रॉयड मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर से एप्प डाउनलोड कर हितग्राही राज्य का चयन कर अपना आधार नंबर डालकर, आधार ओटीपी फेस ई-केवाईसी कर सकते है। राशनकार्डो में पंजीकृत सभी हितग्राही जिन्होंने अभी तक ई-केवायसी नहीं कराया है, ऐसे सभी हितग्राही किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने हेतु 30 जून, 2025 तक अपना ई-केवाईसी अनिवार्य रूप से पूर्ण करावें।

  • Related Posts

    प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु चतुर्थ काउंसलिंग 16 अक्टूबर को रायपुर में

    जशपुरनगर 14 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं सत्र 2026-27 में प्रवेश हेतु चतुर्थ ओपन काउंसलिंग (पहले आओ-पहले पाओ) के आधार पर आयोजित…

    Read more

    आपदा से बचाव की तैयारी ही असली सुरक्षाः दुलदुला कॉलेज में मेरा युवा भारत का जागरूकता कार्यक्रम

    जशपुरनगर 14 अक्टूबर 2026/ अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस के अवसर पर शासकीय महाविद्यालय दुलदुला में मेरा युवा भारत ( युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय,भारत सरकार), जशपुर के नेतृत्व में…

    Read more

    NATIONAL

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी

    अमित शाह की कांग्रेस को नसीहत, बोले- 14 पार्टियों की भीड़ जुटाकर राहुल गांधी देश की आवाज नहीं बन सकते

    अमित शाह की कांग्रेस को नसीहत, बोले- 14 पार्टियों की भीड़ जुटाकर राहुल गांधी देश की आवाज नहीं बन सकते

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?