Ro no D15139/23

प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु चतुर्थ काउंसलिंग 16 अक्टूबर को रायपुर में

जशपुरनगर 14 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं सत्र 2026-27 में प्रवेश हेतु चतुर्थ ओपन काउंसलिंग (पहले आओ-पहले पाओ) के आधार पर आयोजित की जा रही है।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास जशपुर से प्राप्त जानकारी अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों के सत्र 2026-27 की कक्षा 9वीं में परीक्षा परिणाम पश्चात विभागीय वेबसाइट ीजजचेरूध्ध्मासंअलंण्बहण्दपबण्पद पर 228 रिक्त सीटों के आधार पर चतुर्थ ओपन काउंसलिंग की तिथि प्रदर्शित की गई है।
चतुर्थ काउंसलिंग का आयोजन दिनांक 16 अक्टूबर 2026, दिन शुक्रवार को प्रातः 10ः30 बजे से सायं 05ः00 बजे तक कार्यालय आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, इंद्रावती भवन, नवा रायपुर, अटल नगर, ब्लॉक-05, तृतीय तल, हॉल नंबर-04 में किया जाएगा।
काउंसलिंग हेतु अनिवार्य दस्तावेज:-
1. कक्षा 8वीं की अंकसूची (प्रथम श्रेणी 60ः के साथ उत्तीर्ण)।
2. पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी नक्सल पीड़ित प्रमाण-पत्र (लागू होने पर)।
3. अल्पसंख्यक वर्ग के लिए 10 रुपये के नॉन ज्यूडिशियल स्टाम्प पर नोटरी सत्यापित शपथ-पत्र।
4. जाति प्रमाण-पत्र।
5. विशेष पिछड़ी जनजाति प्रमाण-पत्र (लागू होने पर)।
6. विशेष श्रेणी अंतर्गत दिव्यांगता, अनाथ, विधवा माता के बच्चे, शहीद पुलिस/अर्धसैनिक/सशस्त्र बल के बच्चों से संबंधित प्रमाण-पत्र।
7. चयन के 02 दिवस के भीतर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रतिहस्ताक्षरित स्थानांतरण प्रमाण-पत्र (ज्ब्) एवं जिला चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी सिकलसेल जांच प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। रिक्त सीटों की संख्या में वृद्धि अथवा कमी हो सकती है।

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग धनेश्वर साहू को मिली ट्राइसाइकिल

    *मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने पूरा किया सहायता का वादा, आवागमन में मिलेगी सुविधा*     रायपुर, 14 अक्टूबर 2026/ महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री एवं भटगांव…

    Read more

    समान नागरिक संहिता पर उच्च स्तरीय समिति के समक्ष विभिन्न संगठनों व सामाजिक प्रतिनिधियों ने रखे अपने सुझाव

    *द्विपक्षीय चर्चा में हुई यूसीसी पर हुई रायशुमारी*   रायपुर, 14 अक्टूबर 2026/समान नागरिक संहिता के क्रियान्वयन के पूर्व राज्य स्तर पर गठित उच्च स्तरीय समिति द्वारा विस्तृत चर्चा एवं…

    Read more

    NATIONAL

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी

    अमित शाह की कांग्रेस को नसीहत, बोले- 14 पार्टियों की भीड़ जुटाकर राहुल गांधी देश की आवाज नहीं बन सकते

    अमित शाह की कांग्रेस को नसीहत, बोले- 14 पार्टियों की भीड़ जुटाकर राहुल गांधी देश की आवाज नहीं बन सकते

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    14 खामियां, 220 रुपये फीस कम… सुप्रीम कोर्ट में क्यों अटकी राहुल गांधी की याचिका?

    14 खामियां, 220 रुपये फीस कम… सुप्रीम कोर्ट में क्यों अटकी राहुल गांधी की याचिका?

    CJP Protest: जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, हिरासत में सौरव दास और आशुतोष रांका

    CJP Protest: जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, हिरासत में सौरव दास और आशुतोष रांका