Ro no D15139/23

स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2025 के संबंध में एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला

राजनांदगांव 20 जून 2025। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह की उपस्थिति में स्वच्छ भारत मिशन – ग्रामीण अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता की स्थिति का आकलन के लिए एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन जिला पंचायत राजनांदगांव के सभाकक्ष में किया गया। कार्यशाला में स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2025 के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश एवं विभिन्न दायित्वों के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।
सीईओ जिला पंचायत ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2025 के सफल क्रियान्वयन के लिए सामुदायिक भागीदारी, जन-जागरूकता एवं सतत प्रयासों की अत्यंत आवश्यकता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से कहा कि प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी को अपने-अपने क्षेत्रों के ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करें। कार्यशाला के दौरान विषय विशेषज्ञों द्वारा सर्वेक्षण की विस्तृत कार्ययोजना, मूल्यांकन मानकों, पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका एवं महिला स्वच्छाग्रहियों की सक्रिय भागीदारी पर विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही सर्वेक्षण के संचालन के लिए आवश्यक तकनीकी और व्यवहारिक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यशाला में जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के खंड समन्वयक, संकुल समन्वयक, कंप्यूटर ऑपरेटर, प्रभारी अधिकारियों एवं जिला समन्वयक, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) जिला पंचायत राजनांदगांव ने सहभागिता की।

  • Related Posts

    नि:शुल्क सहायक उपकरण प्रदान करने 22 अक्टूबर को शिविर का आयोजन

    राजनांदगांव 14 अक्टूबर 2026। राष्ट्रीय वयोश्री योजना एवं एडिप योजना अंतर्गत भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) द्वारा जिले के दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण प्रदाय करने के…

    Read more

    प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से आत्माराम के बिजली बिल की चिंता हुई दूर

    *सेवा की कहानी*   *- योजना से बिजली बिल हुआ शून्य*   *- अतिरिक्त बिजली उत्पादन से मिल रहा आर्थिक लाभ*   *- 3 किलोवाट के सोलर पैनल पर मिली…

    Read more

    NATIONAL

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी

    अमित शाह की कांग्रेस को नसीहत, बोले- 14 पार्टियों की भीड़ जुटाकर राहुल गांधी देश की आवाज नहीं बन सकते

    अमित शाह की कांग्रेस को नसीहत, बोले- 14 पार्टियों की भीड़ जुटाकर राहुल गांधी देश की आवाज नहीं बन सकते

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?