Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से आत्माराम के बिजली बिल की चिंता हुई दूर

*सेवा की कहानी*

*- योजना से बिजली बिल हुआ शून्य*

*- अतिरिक्त बिजली उत्पादन से मिल रहा आर्थिक लाभ*

*- 3 किलोवाट के सोलर पैनल पर मिली 1 लाख 8 हजार रूपए की सब्सिडी*

राजनांदगांव 14 अक्टूबर 2026। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना ने छुरिया विकासखंड के वनांचल ग्राम मासूल निवासी श्री आत्माराम साहू को हर महीने बिजली बिल चुकाने की चिंता से मुक्ति दिलाई है। कभी बिजली का अधिक बिल उनके परिवार के लिए आर्थिक बोझ बना हुआ था, लेकिन अब घर की छत पर लगा सोलर पैनल बिजली के साथ बचत का जरिया बन गया है। घरेलू खपत से अधिक बिजली उत्पादन होने के कारण उनका बिजली बिल माइनस में आ रहा है। अतिरिक्त बिजली ग्रिड में भेजने से उन्हें आर्थिक लाभ भी मिल रहा है।

श्री आत्माराम साहू ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल लगवाया है। इसके लिए उन्हें केन्द्र सरकार से 78 हजार रूपए तथा राज्य सरकार से 30 हजार रूपए सहित कुल 1 लाख 8 हजार रूपए की सब्सिडी प्राप्त हुई है। शासन की इस सहायता से उनका घर ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन गया है। श्री साहू ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि पहले हर महीने बिजली का अधिक बिल आने से परिवार के बजट पर अतिरिक्त बोझ पड़ता था। अब सोलर पैनल से घर की जरूरत से अधिक बिजली बन रही है। अतिरिक्त बिजली विद्युत ग्रिड में जमा होने से उनके बिजली खाते में क्रेडिट बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि पहले बिजली बिल भरने की चिंता रहती थी, लेकिन अब सूरज की रोशनी से मुफ्त बिजली मिलने के साथ पैसों की बचत भी हो रही है। यह बदलाव उनके परिवार के लिए बड़ी राहत और खुशी लेकर आया है।

श्री आत्माराम साहू ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की इस जनकल्याणकारी योजना से सामान्य परिवारों को आर्थिक राहत मिल रही है। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना ने उनके घर को बिजली उत्पादन का केन्द्र बनाने के साथ ही परिवार के जीवन में बचत, आत्मनिर्भरता और खुशहाली की नई रोशनी बिखेरी है।

  • Related Posts

    जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा छठवीं चयन परीक्षा जिले में शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न

    अम्बिकापुर 28 नवम्बर 2026/  पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय अम्बिकापुर में कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 2027 का आयोजन आज 28 नवंबर 2026 को जिले के 13…

    Read more

    नेशनल एससी-एसटी हब कॉन्क्लेव में धमतरी के 60 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की सहभागिता

    15 से अधिक उद्यमियों का उद्यम पंजीयन, सार्वजनिक उपक्रमों में वेंडर बनने के अवसरों की मिली जानकारी धमतरी, 28 नवंबर 2026। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के उद्यमियों को…

    Read more

    NATIONAL

    तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए श्रद्धालु; आंखों से छलके आंसू

    तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए श्रद्धालु; आंखों से छलके आंसू

    अब अगली पीढ़ी के युद्धपोतों पर नजर प्रोजेक्ट 17A पूरा होने के बाद भारतीय नौसेना की अगली योजना प्रोजेक्ट 17B है. इसके तहत सात नए जनरेशन के गाइडेड मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट बनाने की तैयारी चल रही है। इनके निर्माण के लिए शिपयार्ड चुनने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है. इस परियोजना के लिए 2028 में अनुबंध होने की संभावना है.

    ब्रह्मोस-बराक से लैस 7 स्वदेशी युद्धपोत नौसेना में शामिल, जानें प्रोजेक्ट 17A से कैसे बढ़ेगी चीन-पाकिस्तान की टेंशन?

    ब्रह्मोस-बराक से लैस 7 स्वदेशी युद्धपोत नौसेना में शामिल, जानें प्रोजेक्ट 17A से कैसे बढ़ेगी चीन-पाकिस्तान की टेंशन?

    परिसीमन पर 23 साल पुराने सवाल का सामना कर रही मोदी सरकार? जानिए, वाजपेयी सरकार ने क्यों बदला था अपना फैसला

    परिसीमन पर 23 साल पुराने सवाल का सामना कर रही मोदी सरकार? जानिए, वाजपेयी सरकार ने क्यों बदला था अपना फैसला

    Delimitation: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- महिला आरक्षण बहाना, आखिर 850 सीटें क्यों चाहिए?

    Delimitation: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- महिला आरक्षण बहाना, आखिर 850 सीटें क्यों चाहिए?

    बिहार में 60 और झारखंड में 21 हो सकती हैं लोकसभा की सीटें, जानें परिसीमन बिल से क्या 10 बड़े बदलाव होंगे?

    बिहार में 60 और झारखंड में 21 हो सकती हैं लोकसभा की सीटें, जानें परिसीमन बिल से क्या 10 बड़े बदलाव होंगे?