Ro no D15139/23

आपातकाल अपने राजनीतिक हितों को साधने की कोशिश  –  सांसद महेश कश्यप

देश में संविधान सर्वोच्च- विधायक श्री किरण सिंह देव
आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर मनाया गया संविधान हत्या दिवस

जगदलपुर 25 जून 2025/ वर्ष 1975 में 25 जून के दिन तत्कालीन सरकार द्वारा सम्पूर्ण देश में आपातकाल (इमरजेंसी) लगाया गया था। इसके 50 वर्ष पूर्ण होने पर आज ‘संविधान हत्या दिवस’ के तौर पर मनाया गया। इस दौरान जिले के मीसाबंदी और उनके परिजन को सम्मानित किया गया, साथ ही आपातकाल पर परिचर्चा की गई। इस अवसर पर छायाचित्र प्रदर्शनी के माध्यम से 1975 के आपातकाल के दौर को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में बस्तर  सांसद श्री महेश सांसद तथा विशिष्ट अतिथि जगदलपुर विधायक श्री  किरण देव उपस्थित थे।
पंडित  श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में आयोजित परिचर्चा में सांसद श्री कश्यप ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है, जहां संविधान सर्वोपरि है। वर्ष 1975 में तत्कालीन सरकार द्वारा देशवासियों पर अचानक आपातकाल घोषित कर अपने राजनीतिक हितों को साधने की कोशिश की। सांसद श्री कश्यप ने बताया कि इसका विरोध करने वाले जनप्रतिनिधियों, देशवासियों और मीडिया संस्थानों की आवाज को दबाया गया तथा उन्हें जेल में डाल दिया गया।
विशिष्ट अतिथि श्री किरण सिंह देव ने कहा  भारत देश लोकतंत्र और प्रजातांत्रिक मूल्यों पर चलने वाला देश है । 1975 में लोकतंत्र में बड़ा कुठाराघात कर आपातकाल  लगाया गया था।  देश में संविधान सर्वोच्च है नागरिकों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों का पालन का अधिकार है इसे किसी सत्तासीन को रोकने का अधिकार नहीं है। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इस काले सच को सामने लाने का प्रयास किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री लच्छू राम कश्यप, नगर निगम के सभापति खेम सिंह देवांगन , एमआईसी के सदस्य,पार्षद  सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अपर कलेक्टर श्री सी पी बघेल, ऋषिकेश तिवारी, एस डी एम भरत कौशिक सहित गणमान्य नागरिक व स्कूली और कालेज के विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा लोकतंत्र सेनानी श्री अरुण राय एवं स्व अमर नाथ शर्मा के पुत्र दीपक शर्मा को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया । संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार ‘आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर संविधान हत्या दिवस’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आपातकाल पर आधारित वीडियो का प्रदर्शन किया गया।

  • Related Posts

    आंध्र प्रदेश एवं तेलंगाना में प्रवासित परिवारों का संवेदनशीलता के साथ करें पुनर्वास-कमिश्नर डोमन सिंह

        दंतेवाड़ा, बीजापुर एवं सुकमा जिलों के प्रवासित परिवारों के पुनर्वास की कमिश्नर ने की समीक्षा   शासन की 31 व्यक्ति मूलक एवं 14 सामुदायिक योजनाओं से पात्र परिवारों को लाभान्वित…

    Read more

    जगदलपुर में सजेगा हरियाली का उत्सव आज ‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ के तहत हरित राष्ट्रीय राजमार्ग पौधारोपण का आयोजन

      जगदलपुर, 09 सितम्बर 2026/ पर्यावरण संरक्षण और मातृत्व के सम्मान को समर्पित राष्ट्रव्यापी मुहिम को आगे बढ़ाते हुए नगर पालिक निगम जगदलपुर द्वारा छत्तीसगढ़ शासन के वन विभाग एवं राष्ट्रीय…

    Read more

    NATIONAL

    VideoNEWS ,भागलपुर गंगा का जलस्तर बढ़ा डूबकर 5 की मौत गांव में छाया मातम कुछ दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री,सांसद आपदा मंत्री ने किया था गंगा कटाव क्षेत्र दौरा

    VideoNEWS ,भागलपुर गंगा का जलस्तर बढ़ा डूबकर 5 की मौत गांव में छाया मातम कुछ दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री,सांसद आपदा मंत्री ने किया था गंगा कटाव क्षेत्र दौरा

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल