Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री सूर्यघर-मुफ्त बिजली योजना से रमाकांत राय को मिली बड़ी राहत

बिजली बिल हुआ शून्य, छत्तीसगढ़ आत्मनिर्भर ऊर्जा की दिशा में बढ़ा कदम

रायपुर, 02 जुलाई 2025/
छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं को आर्थिक राहत और पर्यावरण सुरक्षा का दोहरा लाभ देने वाली प्रधानमंत्री सूर्यघर-मुफ्त बिजली योजना तेजी से लोकप्रिय हो रही है। यह योजना उन परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है जो हर माह भारी-भरकम बिजली बिल की समस्या से जूझते रहे हैं।

इसी योजना का लाभ अम्बिकापुर के डीसी रोड निवासी श्री रमाकांत राय को भी मिला है। उन्होंने तीन माह पहले अपने घर की छत पर सोलर रूफटॉप पैनल स्थापित कराया। श्री राय ने बताया कि संयंत्र चालू होते ही उनके घर में बिजली उत्पादन शुरू हो गया और पहले ही महीने उनका बिजली बिल माइनस में चला गया। अब उनका बिजली बिल पूरी तरह से शून्य हो गया है।

उन्होंने कहा कि पहले हर महीने बिजली का खर्च जेब पर भारी पड़ता था, लेकिन अब यह पूरी तरह समाप्त हो गया है। साथ ही ग्रिड को अतिरिक्त बिजली सप्लाई कर आमदनी का नया स्रोत भी बन गया है। इस सोलर संयंत्र पर उन्हें शासन की ओर से 78,000 रुपये की सब्सिडी प्राप्त हुई है और इस पर 10 वर्षों की गारंटी भी उपलब्ध है।

श्री राय ने बताया कि 2 से 3 वर्षों में संयंत्र की लागत पूरी तरह वसूल हो जाएगी और इसके बाद केवल बचत ही बचत होगी। उन्होंने इस योजना को पर्यावरण संरक्षण के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण बताया। सौर ऊर्जा के उपयोग से पारंपरिक ऊर्जा संसाधनों पर निर्भरता कम होगी और प्रदूषण नियंत्रण में मदद मिलेगी।

उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह योजना हर घर को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। उन्होंने प्रदेशवासियों से इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।

आवेदन की प्रक्रिया सरल और ऑनलाइन
प्रधानमंत्री सूर्यघर-मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाने के लिए उपभोक्ता https://pmsuryaghar.gov.in वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीयन के बाद अधिकृत वेंडर द्वारा सोलर संयंत्र की स्थापना की जाती है। संयंत्र के सत्यापन उपरांत निर्धारित सब्सिडी की राशि सीधे उपभोक्ता के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है।

  • Related Posts

    विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन

    मांदरी एवं ढोलक की थाप पर लोक संस्कृति के रंग में रंगा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का अंतिम दिवस* रायपुर, 03 सितम्बर। पारंपरिक लोक वाद्ययंत्र मांदरी एवं ढोलक की थाप से…

    Read more

    शिक्षा और साहित्य का गौरव, सारंगढ़ की प्रियंका गोस्वामी होंगी गजानन माधव मुक्तिबोध राज्य स्मृति सम्मान 2026 से सम्मानित

    रायपुर, 03 सितंबर 2026/ सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले का मान बढ़ाते हुए शिक्षिका एवं साहित्यकार प्रियंका गोस्वामी का चयन प्रतिष्ठित श्री गजानन माधव मुक्तिबोध राज्य स्मृति सम्मान 2026 के लिए किया गया…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग