Ro no D15139/23

केंद्र सरकार की अभिनव पहल ‘प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना’ बनी वरदान

*केंद्र और राज्य सरकार से मिल रही सब्सिडी, सरकंडा निवासी शशांक दुबे का बिजली बिल हुआ शून्य*

रायपुर, 04 जुलाई 2025/
देश में अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने और उपभोक्ताओं को बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना संचालित की जा रही है। इस योजना के माध्यम से घरेलू उपभोक्ताओं को अपनी छतों पर रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे न केवल उनका बिजली बिल शून्य हो रहा है, बल्कि अतिरिक्त बिजली से आय के अवसर भी प्राप्त हो रहे हैं।

बिलासपुर जिले के अरविंद नगर, सरकंडा निवासी श्री शशांक शेखर दुबे ने इस योजना का लाभ उठाते हुए अपने घर की छत पर 5 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल स्थापित कराया है। श्री दुबे ने बताया कि पहले उनका मासिक बिजली बिल काफी अधिक आता था, लेकिन अब सौर ऊर्जा से उत्पादन होने के कारण उनका बिजली बिल पूरी तरह शून्य हो गया है। इतना ही नहीं, वे अतिरिक्त बिजली को ग्रिड में आपूर्ति कर अतिरिक्त आमदनी भी अर्जित कर रहे हैं।

श्री दुबे ने बताया कि सोलर पैनल स्थापित करने में लगभग 2 लाख रुपये की लागत आई, जिसमें केंद्र सरकार से 78 हजार रुपये की सब्सिडी प्राप्त हुई है और राज्य सरकार से भी 30 हजार रुपये की सब्सिडी जल्द मिलने वाली है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में यह योजना आमजनों के लिए वरदान साबित हो रही है।

उन्होंने यह भी बताया कि एक बार सोलर पैनल लगाने के बाद अगले 25 वर्षों तक बिना किसी बड़े मेंटेनेंस खर्च के नियमित रूप से बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित होती है। सोलर पैनल लगाने वाली कंपनी द्वारा 5 वर्षों तक निःशुल्क सर्विसिंग की सुविधा भी दी जाती है। इसके अलावा बैंक द्वारा कम ब्याज दर पर ऋण की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है, जिससे अधिक से अधिक लोग इस योजना से जुड़ सकें।

श्री दुबे ने कहा कि यह योजना पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। सौर ऊर्जा के उपयोग से कार्बन उत्सर्जन में कमी आती है और हरित ऊर्जा को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे इस योजना से जुड़कर बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनें और पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दें।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जा रही है। रूफटॉप सोलर संयंत्र से अतिरिक्त बिजली का उत्पादन होने पर नेट मीटरिंग के माध्यम से उसे विद्युत ग्रिड से जोड़ दिया जाता है, जिससे उपभोक्ता अपनी खपत से अधिक बिजली को बेचकर अतिरिक्त आय अर्जित कर सकते हैं। योजना के अंतर्गत घरेलू उपभोक्ताओं को 30 हजार रुपये से लेकर 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी दी जा रही है।

इस अभिनव पहल से न केवल बिजली बिलों में कमी आ रही है बल्कि आमदनी के नए साधन भी सृजित हो रहे हैं। साथ ही सौर ऊर्जा के क्षेत्र में स्थानीय स्तर पर नए रोजगारों के अवसर भी पैदा हो रहे हैं। इच्छुक उपभोक्ता https://pmsuryaghar.gov.in पोर्टल या पीएम सूर्यघर मोबाइल एप के माध्यम से पंजीयन कर योजना का लाभ ले सकते हैं।

  • Related Posts

    शिक्षक दिवस पर विशेष लेख, नक्सलमुक्त क्षेत्रों में शिक्षा की नई भोर, छत्तीसगढ़ में नक्सलमुक्त क्षेत्रों में स्कूलों में बजने लगी घंटी

    धनंजय राठौर संयुक्त संचालक, जनसंपर्क रायपुर, 4 सितंबर 2026/ छत्तीसगढ़ के पूर्व नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में दो दशकों के लंबे इंतजार के बाद स्कूलों में घंटियां बजने लगी हैं, जो…

    Read more

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात

    नई दिल्ली, 4 सितंबर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्री श्री गिरिराज सिंह से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल…

    Read more

    NATIONAL

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी