Ro no D15139/23

युक्तियुक्तकरण से स्कूलों में लौटी शिक्षा की रौनक, विद्यार्थियों को मिल रही नियमित और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

*शिक्षकविहीन और एकल शिक्षक वाले विद्यालयों में अब है विषय विशेषज्ञों की मौजूदगी*

रायपुर, 04 जुलाई 2025/ नई शिक्षा नीति 2020 के तहत छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू की गई शिक्षक युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया शिक्षा व्यवस्था को मजबूती देने में कारगर साबित हो रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और दूरदर्शी सोच के अनुरूप इस प्रक्रिया से जिले के स्कूलों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिले हैं। पहले जहां कई विद्यालय शिक्षक विहीन या एकल शिक्षक पर आधारित थे, वहीं अब वहां विषय विशेषज्ञ और नियमित शिक्षक उपलब्ध कराए गए हैं।

सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने जानकारी दी कि विकासखंड में वर्तमान में कुल 299 शासकीय विद्यालय संचालित हैं, जिनमें 192 प्राथमिक, 82 माध्यमिक, 14 हाई स्कूल और 11 हायर सेकेण्डरी स्कूल शामिल हैं। युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया से पहले यहां एक विद्यालय पूरी तरह शिक्षकविहीन था जबकि 19 विद्यालय एकल शिक्षक व्यवस्था पर निर्भर थे। अब इन सभी संस्थानों में शिक्षकों की तैनाती कर दी गई है, जिससे विद्यार्थियों को नियमित और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो रही है।

इस पहल से विद्यालयों में न केवल शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित हुई है, बल्कि शिक्षण का स्तर भी बेहतर हुआ है। अब छात्र-छात्राएं विषयानुसार समर्पित शिक्षकों से मार्गदर्शन प्राप्त कर पा रहे हैं, जिससे उनकी समझ, प्रदर्शन और परीक्षा परिणाम में सुधार आने की उम्मीद है। शिक्षक युक्तियुक्तकरण से शैक्षणिक वातावरण अधिक अनुशासित और प्रभावी बना है। विद्यालयों में शिक्षकों की संतुलित उपलब्धता से न केवल बच्चों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा, बल्कि प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में यह एक बड़ा और निर्णायक कदम माना जा रहा है।

  • Related Posts

    सुर, लय और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों के बीच ‘पावस प्रसंग’ का भव्य समापन, मुक्ताकाशी मंच पर उमड़ा दर्शकों का सैलाब

    *कलाकारों को मंच और सम्मान देना सरकार की प्राथमिकता-श्री राजेश अग्रवाल*   रायपुर, 25 अगस्त 2026/ संस्कृति विभाग द्वारा राजधानी रायपुर के मुक्ताकाशी मंच में आयोजित चार दिवसीय सांस्कृतिक आयोजन…

    Read more

    नगरीय प्रशासन विभाग के नए संचालक निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने ग्रहण किया पदभार

    रायपुर. 25 अगस्त 2026. नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के नए संचालक भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2011 बैच के अधिकारी श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने आज इंद्रावती भवन में…

    Read more

    NATIONAL

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें