Ro no D15139/23

निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण : 60 महिला प्रशिक्षणार्थियों ने लिया प्रशिक्षण

धमतरी, 8 जुलाई 2025/

मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत लाइवलीहुड कॉलेज धमतरी में संचालित रोजगारपरक कौशल विकास कार्यक्रम का समापन हुआ। एक से 7 जुलाई तक आयोजित यह प्रशिक्षण छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास प्राधिकरण, तकनीकी शिक्षा संचालनालय एवं नांदी फाउण्डेशन, नई दिल्ली के त्रिपक्षीय समझौता के तहत किया गया था। इसमे 60 महिला प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को सॉफ्ट स्किल्स, लाइफ स्किल्स, टीमवर्क, संवाद कौशल, नेतृत्व क्षमता, इंटरव्यू की तैयारी जैसे विभिन्न व्यावसायिक और व्यक्तिगत विकास से संबंधित विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य वंचित एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को रोजगार के लिए तैयार करना एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाना था। प्रशिक्षण उपरांत प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।

कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर श्री अविनाश मिश्रा के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में किया गया। समापन अवसर पर महिलाओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि इस प्रशिक्षण से उनके आत्मविश्वास में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और वे अब बेहतर रोजगार की दिशा में अग्रसर हो सकेंगी। कार्यक्रम में नांदी फाउंडेशन की टीम, लाइवलीहुड कॉलेज के प्रशिक्षकगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कलेक्टर के निर्देश पर नशा मुक्ति केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण

    व्यवस्थाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति और सीसीटीवी निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश   धमतरी, 16 अक्टूबर 2026।जिले में संचालित संस्थाओं की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने,…

    Read more

    धमतरी जिले में टिकाऊ कृषि को मिलेगा बढ़ावा, जोरातराई बनेगा प्रदेश का पहला कार्बन न्यूट्रल गांव

    कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने AWD तकनीक के विस्तार के साथ दलहन-तिलहन का रकबा दोगुना करने पर दिया जोर   ग्राम जोरातराई नवीन को प्रदेश का पहला कार्बन न्यूट्रल गांव बनाने…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस