Ro no D15139/23

नगरनिगम महापौर और आयुक्त ने किया नालों का निरीक्षण

नालियों में कचरा नहीं डालने और स्वच्छता बनाए रखने शहरवासियों से की अपील

धमतरी । नगरनिगम धमतरी द्वारा वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। आज महापौर श्री रामू रोहरा एवं आयुक्त श्रीमती प्रिया गोयल द्वारा सोरिद नाला, पी.डी. नाला एवं नवागांव क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने देखा कि पहले की अपेक्षा नालों की सफाई औरं मरम्मत के चलते जल निकासी व्यवस्था में सुधार हुआ है। भारी बारिश के बावजूद जलभराव की समस्या में कमी देखी गई है।

महापौर श्री रोहरा ने नगर निगम के अमले को धन्यवाद देते हुए निर्देशित किया कि नियमित निगरानी एवं साफ-सफाई कार्यों को जारी रखा जाए, ताकि नागरिकों को बारिश के मौसम में किसी प्रकार की असुविधा न हो। आयुक्त श्रीमती गोयल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल निकासी के क्षेत्र में टीम तैनात रहे तथा बारिश की स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। नगर निगम द्वारा नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे नालों में कचरा न डालें तथा स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें।

  • Related Posts

    नव नियुक्त प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह के प्रथम जशपुर आगमन पर उमड़ा भाजपा संगठन का उत्साह

    0 प्रदेश संगठन महामंत्री सिंह के साथ झारखण्ड के संगठन महामंत्री साय का हुआ स्वागत* *गिरांग मोड़ से बालाछापर तक कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत *संगठन महामंत्री ने लिया…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सिंगपुर में विशाल स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    IMA धमतरी के सहयोग से ग्रामीणों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श एवं विभिन्न जांच सुविधाएं मिलीं, 140 लोगों ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ   मगरलोड, 03 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी