Ro no D15139/23

पीएम सूर्य घर योजना के तहत विभागीय एवं संघों के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित

धमतरी 09 जुलाई 2025/प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के क्रियान्वयन को लेकर नगर निगम कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें महापौर श्री रामू रोहरा एवं आयुक्त श्रीमती प्रिया गोयल की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों और संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

बैठक में मुख्य रूप से विद्युत विभाग, क्रेडा विभाग, चिकित्सक संघ, शिक्षक संघ, चेंबर ऑफ कॉमर्स, मेडिकल एसोसिएशन, राइस मिल एसोसिएशन तथा बिल्डर संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी प्रतिनिधियों को पीएम सूर्य घर योजना की जानकारी दी गई तथा इसके लाभ, आवेदन की प्रक्रिया और तकनीकी पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

महापौर श्री रामू रोहरा ने कहा कि यह योजना आम नागरिकों के लिए सौर ऊर्जा को अपनाने का बेहतरीन अवसर है, जिससे बिजली बिलों में कमी आएगी और पर्यावरण की भी रक्षा होगी। आयुक्त श्रीमती प्रिया गोयल ने सभी संगठनों से योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की अपील की।

बैठक में उपस्थित सभी विभाग एवं संघ पदाधिकारियों ने योजना को सफल बनाने में सहयोग का भरोसा दिलाया। नगर निगम द्वारा शीघ्र ही वार्ड स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा ताकि अधिक से अधिक हितग्राही योजना से लाभान्वित हो सकें। बैठक दौरान प्रोत्साहित होकर खुमान सिंह आकाशगंगा रुद्री रोड,दिनेश सोनकर गोकुलपुर,अजय पांडे गोकुलपुर हनुमंत नगर ने सहमति दी।

  • Related Posts

    कलेक्टर के निर्देश पर नशा मुक्ति केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण

    व्यवस्थाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति और सीसीटीवी निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश   धमतरी, 16 अक्टूबर 2026।जिले में संचालित संस्थाओं की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने,…

    Read more

    धमतरी जिले में टिकाऊ कृषि को मिलेगा बढ़ावा, जोरातराई बनेगा प्रदेश का पहला कार्बन न्यूट्रल गांव

    कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने AWD तकनीक के विस्तार के साथ दलहन-तिलहन का रकबा दोगुना करने पर दिया जोर   ग्राम जोरातराई नवीन को प्रदेश का पहला कार्बन न्यूट्रल गांव बनाने…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस