Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, कलेक्टर ने सोलर प्लांट का निरीक्षण किया

आकाश गंगा कॉलोनी में शिविर आज 10:00 बजे से 3 बजे तक

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत शहरी एवं ग्रामीण घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को अपने घरों की छत पर 3 कि.वा.के रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित करने पर केंद्र सरकार द्वारा 30000 से लेकर 78000 तक सब्सिडी प्रति प्लांट दी जा रही है । रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित करने के लिए बैंकों से 7% दर से आसान लोन प्रदान किए जाने का भी प्रावधान है । जिले के धमतरी संभाग में 96 एवं कुरूद संभाग में 35 विद्युत उपभोक्ताओं ने सोलर प्लांट स्थापित करवा लिया है उन्हें सब्सिडी की राशि भी प्राप्त हो गई है । उपभोक्ताओं की जागरूकता के कारण प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत धमतरी जिले में कुल 131 सोलर प्लांट स्थापित किया जाकर छत्तीसगढ़ में छठवें स्थान पर है ।
कलेक्टर जिला धमतरी ने सोलर प्लांट स्थापित करवाने वाले श्रीमती आशा जैन से प्रत्यक्ष भेंट कर उनका अनुभव जाना । श्रीमती जैन ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि सोलर प्लांट स्थापित करने के पूर्व बिजली का बिल हर महीने 3 से 4हजार आता था लेकिन अब बिजली बिल शून्य हो गया है । 78000 सब्सिडी की राशि भी प्राप्त हो गई है उन्होंने बिजली उपभोक्ताओं को इस योजना का अधिकतम लाभ लेने का आवाहन किया है।

रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित करवाने के इच्छुक विद्युत उपभोक्ताओं के लिए धमतरी जोन कार्यालय के धमतरी जोन प्रभारी बी एल सिन्हा, सहायक अभियंता मो. नंबर 84355 79064 पर संपर्क कर सकते हैं । उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए 10 जुलाई को आकाशगंगा कॉलोनी रुद्री रोड पर प्रात 10 से दोपहर 3 बजे तक विशेष शिविर का आयोजन किया गया है ।

रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित करने की संपूर्ण प्रक्रिया ऑनलाइन उपलब्ध है । उपभोक्ता द्वारा स्वयं pmsuryaghar. gov.in वेब पोर्टल या PMSuryaGhar Mobile App पर पंजीयन कर लॉग इन कर आईडी प्राप्त कर आने लाइन आवेदन किया जा सकता है ।
धमतरी संभाग के कार्यपालन अभियंता अनिल प्रसाद सोनी ने समस्त सम्माननीय विद्युत उपभोक्ताओं से अनुरोध किया कि शासन की महती योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं ।

  • Related Posts

    माय भारत धमतरी का आयोजन: “विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा” थीम पर 27 जुलाई को होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं

    धमतरी, 26 जुलाई 2026। युवाओं को नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करने और विकसित भारत के निर्माण में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से माय भारत (MY Bharat) धमतरी…

    Read more

    केजव्हील लगे ट्रैक्टरों पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, तीन वाहन मालिकों पर जुर्माना

    सड़कों को नुकसान पहुंचाने वाले केजव्हील सीवीसीका उपयोग नहीं करने की परिवहन अधिकारी ने की अपील   धमतरी, 25 जुलाई 2026। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर जिला परिवहन…

    Read more

    NATIONAL

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार