Ro no D15139/23

अग्निवीर एवं अन्य सैन्य भर्ती की तैयारी करने वालों युवाओं के लिए शारीरिक प्रशिक्षण आयोजित

*सैन्य सेवा में रुचि रखने वाले नगरी के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर*

जिला प्रशासन धमतरी के मार्गदर्शन में सैन्य सेवा में रुचि रखने वाले युवाओं को बेहतर तैयारी का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से दिनांक 11 जुलाई से 15 जुलाई 2025 तक डमकाडीह मिनी स्टेडियम, नगरी में निःशुल्क फिजिकल एवं मेडिकल ट्रेनिंग कैम्प आयोजित किया जा रहा है।इस प्रशिक्षण शिविर में सेना भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता, दौड़, बीम, लम्बी कूद, संतुलन अभ्यास सहित प्रारंभिक स्वास्थ्य जांच का प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण अनुभवी भूतपूर्व सैनिकों एवं व्यायाम शिक्षकों के निर्देशन में आयोजित होगा।धमतरी कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने बताया कि
इस कैम्प के माध्यम से भूतपूर्व सैनिक द्वारा युवाओं को सेना भर्ती की प्रक्रिया की बारीकियों से अवगत कराया जाएगा, जिससे वे आगामी भर्ती रैलियों में बेहतर प्रदर्शन कर सकें,प्रशिक्षण शिविर पूर्णतः निःशुल्क होगा,अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा,
शारीरिक परीक्षण के सभी मानकों पर अभ्यास कराई जाएगी,कैम्प में प्रारंभिक मेडिकल चेकअप भी किया जाएगा। नगरी कॉलेज में विगत दिनों हुए अग्निवीर सेमिनार में सम्मिलित अभ्यर्थियों द्वारा जिला प्रशासन से मांग की गई थी की नगरी विकासखंड में भी अन्य विकासखंड की तरह फिजिकल प्रशिक्षण प्रदान की जाये, जिस मांग को जिला प्रशासन सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हुए यह 5 दिवसीय कैम्प लगाई जा रही है।अतः वनाँचल के सभी इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों से अपील है कि निर्धारित तिथि को प्रातः 5:30 बजे डमकाडीह मिनी स्टेडियम, नगरी में पहुंचकर प्रशिक्षण का लाभ उठाएं।

  • Related Posts

    धमतरी में मखाना की खेती को मिलेगा बढ़ावा, किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में नई पहल

    धमतरी, 24 फरवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पारंपरिक फसलों के साथ अब मखाना की खेती किसानों के लिए एक नया और लाभकारी विकल्प बनकर उभर…

    Read more

    धमतरी में ‘STREE’ परियोजना की जल्द होगी शुरुआत

    अधिकारियों ने किया स्थल निरीक्षण, पॉलिटेक्निक कॉलेज में बनेगा महिला स्किल सैटेलाइट सेंटर धमतरी। जिले में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत ‘STREE’ परियोजना की जल्द…

    Read more

    NATIONAL

    US बोला: चीन के पास 2030 तक होंगे 1000 परमाणु हथियार, बीजिंग को इस संधि में लाना चाहते हैं ट्रंप

    US बोला: चीन के पास 2030 तक होंगे 1000 परमाणु हथियार, बीजिंग को इस संधि में लाना चाहते हैं ट्रंप

    इमरान खान की दाईं आंख बचाने की कोशिश, इंजेक्शन का दूसरा डोज लगा; 85% रोशनी जा चुकी

    इमरान खान की दाईं आंख बचाने की कोशिश, इंजेक्शन का दूसरा डोज लगा; 85% रोशनी जा चुकी

    सीमा सुरक्षा, तस्करी और बीएसएफ पर TMC का बड़ा हमला, अमित शाह से पूछे तीखे सवाल

    सीमा सुरक्षा, तस्करी और बीएसएफ पर TMC का बड़ा हमला, अमित शाह से पूछे तीखे सवाल

    तेज बारिश, जोरदार धमाका और फिर जंगल में लग गई आग, चतरा विमान हादसे का खौफनाक मंजर

    तेज बारिश, जोरदार धमाका और फिर जंगल में लग गई आग, चतरा विमान हादसे का खौफनाक मंजर

    लखमा,नेताम-शराब चीज ही ऐसी है न छोड़ी जाए,अश्लील डांस कला है, मोदीजी, एक को मजा को सजा ? क्या इसी दिन के लिये टीना मुनीम ने अनिल अंबानी से शादी की थी ? वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    लखमा,नेताम-शराब चीज ही ऐसी है न छोड़ी जाए,अश्लील डांस कला है, मोदीजी, एक को मजा को सजा ? क्या इसी दिन के लिये टीना मुनीम ने अनिल अंबानी से शादी की थी ? वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    NHAI टोल प्लाजा होंगे पूरी तरह कैशलेस, 1 अप्रैल 2026 से लागू हो सकता है बदलाव

    NHAI टोल प्लाजा होंगे पूरी तरह कैशलेस, 1 अप्रैल 2026 से लागू हो सकता है बदलाव