Ro no D15139/23

‘ना खुद की टेनिस एकेडमी, ना ट्रेनिंग देने के लिए पिता की रजामंदी…’, गुरुग्राम पुलिस के खुलासे से राधिका मर्डर केस में उलझी कहानी

गुरुग्राम । राधिका मर्डर केस मामले में गुरुग्राम पुलिस ने हत्यारोपी पिता दीपक यादव को कोर्ट में पेश किया. जहां से कोर्ट ने दीपक यादव को 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया. जानकारी के अनुसार शनिवार को पुलिस ने हत्यारोपी दीपक यादव को कोर्ट में पेश तो किया लेकिन रिमांड की मांग नहीं की. हालांकि, बाद में दीपक को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया गया.
इस केस में पुलिस के दावे से नया ट्विस्ट आ गया है. गुरुग्राम पुलिस ने शनिवार को बताया कि पूर्व राज्य स्तरीय टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की अपनी अकादमी नहीं थी और वह अलग-अलग जगहों पर टेनिस कोर्ट बुक करके खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देती थीं. जिस पर उनके पिता आपत्ति जताते थे.
गुरुवार को गुरुग्राम के सेक्टर 57 स्थित सुशांत लोक इलाके में स्थित अपने दो मंजिला घर में 25 वर्षीय राधिका यादव की उनके पिता दीपक यादव (49) ने कथित तौर पर नजदीक से गोली मारकर हत्या कर दी. इससे पहले पुलिस का कहना था कि राधिका एक टेनिस अकादमी चलाती थीं, जो दोनों के बीच विवाद का कारण बन गई थी क्योंकि दीपक को अक्सर अपनी बेटी की कमाई पर निर्भर रहने के लिए ताने मारे जाते थे. आरोपी, जो आर्थिक रूप से संपन्न था और विभिन्न संपत्तियों से अच्छी किराये की आय प्राप्त करता था, इसलिए अपनी बेटी की कमाई पर निर्भर नहीं था. ऐसे में वह पिछले कुछ हफ्तों से तानों के कारण अवसादग्रस्त था.
एक जांच अधिकारी ने शनिवार को बताया, “राधिका की अपनी कोई अकादमी नहीं थी. वह अलग-अलग जगहों पर टेनिस कोर्ट बुक करके नए खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देती थी. दीपक ने उसे कई बार प्रशिक्षण सत्र बंद करने के लिए कहा था, लेकिन उसने मना कर दिया. यही पिता-पुत्री के बीच मुख्य झगड़ा था.”
रिमांड के दौरान पुलिस ने उसके सेक्टर 57 स्थित आवास से पांच गोलियां और एक ज़िंदा कारतूस बरामद किया. जांच के सिलसिले में दीपक को पटौदी के एक गांव भी ले जाया गया. एक करीबी रिश्तेदार के अनुसार, दीपक ने बचपन से ही राधिका के टेनिस करियर में उसका साथ दिया था. उन्होंने बताया कि दीपक ने अपनी बेटी से कई बार ट्रेनिंग बंद करने को कहा था, लेकिन उसने मना कर दिया.

  • Related Posts

    80 के दशक का हल्बी भाषा के समाचार पत्र से समृद्ध हुआ संग्रहालय

    रायपुर l बस्तरिया” नामक हल्बी भाषा का साप्ताहिक समाचार पत्र, जिसका प्रकाशन लगभग 35 से अधिक वर्ष पूर्व बंद हो चुका है की नवंबर 1984 की दो प्रतियां नारायणी बहुभाषी…

    Read more

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

                                                      अतीश दीपंकर ब्योरो चीफ,बिहार  बिहार…

    Read more

    NATIONAL

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प