Ro no D15139/23

लेजर तकनीक से किया बवासीर व भगंदर का इलाज, चिकित्सा महाविद्यालय के जनरल सर्जरी विभाग में लाइव वर्कशॉप संपन्न

*लेजर इन बिनाइन प्रोक्टोलॉजी (गुदा संबंधी सौम्य रोगों में लेजर तकनीक) विषय पर आयोजित हुई कार्यशाला*

*रायपुर, 12 जुलाई 2025.* पं. नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय, रायपुर के जनरल सर्जरी विभाग में लेजर इन बिनाइन प्रोक्टोलॉजी (गुदा संबंधी सौम्य रोगों में लेजर तकनीक) विषय पर एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायक लाइव वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस वर्कशॉप में आधुनिक चिकित्सा तकनीक को व्यावहारिक रूप में प्रस्तुत कर रोगियों को राहत दिलाने का उद्देश्य सफलतापूर्वक साकार किया गया।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. मंजू सिंह, विभागाध्यक्ष, जनरल सर्जरी विभाग ने की। कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. संतोष सोनकर ने इस आयोजन को संस्थान के लिए एक मील का पत्थर बताया।

कार्यशाला में सर्जन डॉ. संतोष सोनकर ने बताया कि यह तकनीक पारंपरिक पद्धति की तुलना में कम पीड़ादायक है, रक्तस्राव न्यूनतम होता है और रोगी जल्द स्वस्थ होकर अपने सामान्य जीवन में लौट सकते हैं। इस दौरान बिनाइन प्रोक्टोलॉजिकल बीमारियों जैसे — बवासीर (Piles), भगंदर (Fistula), गुदा विदर (Fissure) आदि का लेजर तकनीक से ऑपरेशन किया गया तथा लेजर की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस कार्यशाला ने यह सिद्ध कर दिया कि जनरल सर्जरी विभाग केवल शल्य चिकित्सा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सहज, संवेदनशील और समर्पित चिकित्सा सेवा का एक जीवंत उदाहरण बन चुका है।

यह आयोजन न केवल चिकित्सकों के ज्ञानवर्धन का माध्यम बना, बल्कि छात्रों एवं प्रशिक्षुओं के लिए भी एक प्रेरणादायक अनुभव रहा। युवा डॉक्टरों के चेहरों पर आधुनिक तकनीक सीखने की जिज्ञासा और सेवा भावना की चमक स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

जनरल सर्जरी विभाग के इस आयोजन को चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक कदम माना जा रहा है। विभाग ने भविष्य में भी इस तरह के आयोजनों की श्रृंखला जारी रखने का संकल्प लिया, जिससे चिकित्सा सेवा को और अधिक सुलभ और उन्नत बनाया जा सके।

  • Related Posts

    गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुई ‘वर्ल्ड ऑडियो बुक टीम छत्तीसगढ़’ की उपलब्धि

    श्रीमती पूनम तिवारी का भी रहा उल्लेखनीय योगदान, राज्यपाल के करकमलों से मिला प्रशस्ति-पत्र   रायपुर, 3 सितंबर 2026। शिक्षा को अधिक समावेशी, सुलभ एवं तकनीक-सम्मत बनाने की दिशा में…

    Read more

    धमतरी में भू-जल संवर्धन को मिली नई रफ्तार

    *वीबी-जी रामजी योजना के अंतर्गत 357 रिचार्ज पिट्स की स्वीकृति से जल संरक्षण अभियानों में आया नया उछाल*   रायपुर, 04 सितंबर 2026/ छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में जल संरक्षण…

    Read more

    NATIONAL

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे