Ro no D15139/23

मेगा आंकलन और चिन्हांकन शिविर का हुआ आयोजन, विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का स्वास्थ्य जांच समेत की गई सिकलसेल स्क्रीनिंग

जगदलपुर, 29 जुलाई 2025/ समग्र शिक्षा विभाग की ओर से जिला प्रशासन एवं जिला मिशन समन्वयक के सहयोग से विकासखंड स्तरीय दिव्यांग जनों के (विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के) लिए मेगा आंकलन और चिन्हांकन शिविर का आयोजन बीआरसी कार्यालय कुम्हारपारा में लगाया गया। जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का स्वास्थ्य जांच समेत सिकलसेल स्क्रीनिंग की गई। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के पांचवी वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित उक्त शिविर में दिव्यांग छात्र-छात्राओं का प्रमाणीकरण, शल्य चिकित्सा हेतु चिन्हांकन, सहायक उपकरण का वितरण, फिजियोथैरेपी, स्पीच थेरेपी, सिकलसेल का परीक्षण एवं चिन्हांकन इस शिविर में किया गया।शिविर में आंखों की जांच के लिए नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सरिता थॉमस अपने सहयोगी नेत्र सहायक अधिकारी के. हनुमंत राव और अमृत राव,अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. लखन ठाकुर अपने सहयोगी फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. रुपेश खेडुलकर, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ.आरकेएस राज और मनोरोग विभाग से डॉ. रुखसार खान और मोनिका साहू सहित नाक-कान एवं गला रोग विशेषज्ञ नवदीप सिंह ने भी अपनी सेवाएं शिविर में दी। साथ ही उदित साहू ने सिकलसेल जांच के लिए अपना सहयोग प्रदान किया।

मेगा आंकलन और चिन्हांकन शिविर में कुल 17 बच्चों की सिकलसेल की जांच की गई, जिसमें आठ बच्चे सिकलसेल पॉजिटिव पाए गए। इस दौरान शिक्षा विभाग एवं समग्र शिक्षा से बीआरसी श्री राजेंद्र सिंह ठाकुर सहित हीरालाल नागेश, गोपाल बिसाई, श्रीमती अनीता मिश्रा आदि शिक्षकों के द्वारा इस शिविर में पूर्ण सहयोग कर शिविर को सफल बनाया गया। इस मौके पर महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला जगदलपुर क्रमांक एक की छात्रा कुमारी महिमा मांझी पिता सुशील मांझी (कक्षा 11 वीं) को बैसाखी का वितरण भी किया गया।

  • Related Posts

    आंध्र प्रदेश एवं तेलंगाना में प्रवासित परिवारों का संवेदनशीलता के साथ करें पुनर्वास-कमिश्नर डोमन सिंह

        दंतेवाड़ा, बीजापुर एवं सुकमा जिलों के प्रवासित परिवारों के पुनर्वास की कमिश्नर ने की समीक्षा   शासन की 31 व्यक्ति मूलक एवं 14 सामुदायिक योजनाओं से पात्र परिवारों को लाभान्वित…

    Read more

    जगदलपुर में सजेगा हरियाली का उत्सव आज ‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ के तहत हरित राष्ट्रीय राजमार्ग पौधारोपण का आयोजन

      जगदलपुर, 09 सितम्बर 2026/ पर्यावरण संरक्षण और मातृत्व के सम्मान को समर्पित राष्ट्रव्यापी मुहिम को आगे बढ़ाते हुए नगर पालिक निगम जगदलपुर द्वारा छत्तीसगढ़ शासन के वन विभाग एवं राष्ट्रीय…

    Read more

    NATIONAL

    VideoNEWS ,भागलपुर गंगा का जलस्तर बढ़ा डूबकर 5 की मौत गांव में छाया मातम कुछ दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री,सांसद आपदा मंत्री ने किया था गंगा कटाव क्षेत्र दौरा

    VideoNEWS ,भागलपुर गंगा का जलस्तर बढ़ा डूबकर 5 की मौत गांव में छाया मातम कुछ दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री,सांसद आपदा मंत्री ने किया था गंगा कटाव क्षेत्र दौरा

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल