Ro no D15139/23

कोंडागांव में ‘आकांक्षा हाट’ का शुभारंभ, आकांक्षी जिला में कोंडागांव जिले को मिला है गोल्ड मैड

रायपुर, 29 जुलाई 2025/ भारत सरकार के नीति आयोग द्वारा देश के 112 जिलों को आकांक्षी जिला और 500 विकासखंड को आकांक्षी विकासखंड में शामिल किया गया है, जिससे उस क्षेत्र में विकास की गति में तेजी आ सके। कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन पर नीति आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के दो जिलों को गोल्ड मैडल से सम्मानित किया गया है, जिसमें कोंडागांव जिला भी शामिल है।

इसी तारतम्य में जिला प्रशासन द्वारा सामुदायिक भवन विकास नगर में ‘आकांक्षा हाट’ का शुभारंभ किया गया है। इसमें बिहान के विभिन्न महिला स्वसहायता समूह द्वारा बनाए गए उत्पादों को प्रदर्शित किया गया है। शहरवासियों के अवलोकन के लिए आकांक्षा हाट 01 अगस्त तक लगा रहेगा।

जिल में संपूर्णता अभियान के तहत कोंडागांव के सामुदायिक भवन में आज सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती रीता शोरी सहित नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री जसकेतु उसेंडी और स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

सम्मान समारोह में आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम के इंडीकेटर के शत प्रतिशत सैचुरेशन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले 66 कर्मचारी को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीता शोरी और उपस्थित अतिथियों ने प्रमाण पत्र देकर विभिन्न विभागों के कर्मचारियों का सम्मान किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्री नंदकुमार राठौर, श्री दीपेश अरोरा, जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

जिले के माकड़ी ब्लॉक में आकांक्षी विकासखंड के 06 इंडीकेटर का शत् प्रतिशत सैचुरेशन किया गया है, वहीं आकांक्षी जिला कार्यक्रम के भी 06 इंडीकेटर का शत् प्रतिशत सैचुरेशन हो चुकी है।

आकांक्षी जिला में एएनसी जांच, गर्भवती महिलाओं को पोषण आहार, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, 9 से 11 माह के बच्चों का शत् प्रतिशत टीकाकरण और स्कूलों में विद्युतीकरण और मूलभूत सुविधा, स्कूलों में पुस्तक वितरण में शत् प्रतिशत उपलब्धि शामिल है।

वहीं माकड़ी विकासखंड में एएनसी जांच, शुगर जांच, उच्च रक्तचाप जांच, गर्भवती महिलाओं को पोषण आहार, मृदा स्वास्थ्य कार्ड और समूह की महिलाओं को रिवाल्विंग फंड वितरण में शत प्रतिशत उपलब्धि हासिल की है।

  • Related Posts

    सुरक्षित बचपन अभियान के अंतर्गत जिले के तीन स्कूलों में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

    जशपुरनगर 29 अक्टूबर 2026/ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर के मार्गदर्शन में विगत दिवस 28 अक्टूबर 2026 को सुरक्षित बचपन अभियान के अंतर्गत…

    Read more

    आरबीसी 6-4 के तहत 7 मृतकों के परिजनों को 28 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत

    जशपुरनगर 29 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर कार्यालय जशपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत जिले में हुई विभिन्न दुर्घटनाओं में मृत 7 व्यक्तियों के निकटतम वारिसानों को आर्थिक सहायता…

    Read more

    NATIONAL

    ​बैलेट पेपर से हुए एमएलसी चुनावों में कांग्रेस का ‘शून्य’ पर सिमटना राहुल गांधी के राजनीतिक पाखण्ड और झूठे नैरेटिव को करारा तमाचा : रूपकुमारी चौधरी

    ​बैलेट पेपर से हुए एमएलसी चुनावों में कांग्रेस का ‘शून्य’ पर सिमटना राहुल गांधी के राजनीतिक पाखण्ड और झूठे नैरेटिव को करारा तमाचा : रूपकुमारी चौधरी

    केन्द्रीय मंत्री द्वय जेपी नड्डा व शिवराज सिंह चौहान और भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी 30 को रायपुर आ रहे

    केन्द्रीय मंत्री द्वय जेपी नड्डा व शिवराज सिंह चौहान और भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी 30 को रायपुर आ रहे

    दुनिया के लिए खतरा बना अल नीनो-ग्लोबल वॉर्मिंग का कॉम्बिनेशन, 30 डिग्री पहुंचा महासागरों का तापमान

    दुनिया के लिए खतरा बना अल नीनो-ग्लोबल वॉर्मिंग का कॉम्बिनेशन, 30 डिग्री पहुंचा महासागरों का तापमान

    Israel Election: नेतन्याहू के पास 53 सीटें, विरोधियों के पास 67; फिर भी सरकार बनाने में फंसा पेच, क्या अरब पार्टियां बनेंगी किंगमेकर?

    Israel Election: नेतन्याहू के पास 53 सीटें, विरोधियों के पास 67; फिर भी सरकार बनाने में फंसा पेच, क्या अरब पार्टियां बनेंगी किंगमेकर?

    प्रधानमंत्री ने सभी के कल्याण और समृद्धि के लिए प्रकृति की रक्षा और पोषण पर बल देने वाले संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया

    प्रधानमंत्री ने सभी के कल्याण और समृद्धि के लिए प्रकृति की रक्षा और पोषण पर बल देने वाले संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया

    चोरी या गुम हुए मोबाइल लौटाने में गुजरात देश में दूसरे स्थान पर, CEIR पोर्टल से 74 हजार से ज्यादा फोन बरामद

    चोरी या गुम हुए मोबाइल लौटाने में गुजरात देश में दूसरे स्थान पर, CEIR पोर्टल से 74 हजार से ज्यादा फोन बरामद