Ro no D15139/23

मंत्री राजवाड़े ने बीजापुर में की विभागीय योजनाओं की समीक्षा अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

*कुपोषण में कमी लाना पहली प्राथमिकता – श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े*

रायपुर, 01 अगस्त 2025/महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने बीजापुर प्रवास के दौरान विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि बच्चों, महिलाओं और किशोरियों का पोषण और स्वास्थ्य बहुत जरूरी है। इसके लिए सभी अधिकारी मिलकर बेहतर काम करें।
मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि कुपोषण में कमी लाना विभाग की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अगले छह महीने के अंदर पोषण सुधार के लिए विशेष अभियान चलाएं। घर-घर जाकर हितग्राहियों से मिलें और पर्यवेक्षक नियमित निरीक्षण करें।

उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ सभी पात्र लोगों तक पहुँचे, इसके लिए प्रचार-प्रसार जरूरी है। जनप्रतिनिधियों की मदद से जन-जागरूकता कार्यक्रम चलाते रहें।

मंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि जिन आंगनबाड़ी केन्द्रों की मरम्मत की जरूरत है, उनकी सूची बनाकर जल्द जिला प्रशासन को भेजें ताकि समय पर काम शुरू हो सके। उन्होंने कहा कि छह महीने बाद वह दोबारा बीजापुर आएंगी और योजनाओं की जमीनी हकीकत का निरीक्षण करेंगी। बैठक में विभाग के संचालक श्री पदुम सिंह एल्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी, परियोजना अधिकारी और पर्यवेक्षक शामिल रहे।

  • Related Posts

    संत रविदास जी के सम्मान एवं समाज कल्याण हेतु लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों पर प्रधानमंत्री मोदी का आभार: ध्रुव कुमार मिर्धा

    रायपुर, 24 जुलाई 2026/ संत शिरोमणि गुरु रविदास जी समानता, प्रेम और सामाजिक समरसता के महान प्रतीक हैं। उनके विचार और शिक्षाएं हमें भाईचारे और मानवता का पाठ पढ़ाती हैं।…

    Read more

    पीएम आवास हितग्राहियों के लिए सुकमा जिला प्रशासन की विशेष पहल

    *अब नहीं रुकेगी आवास योजना की किस्त, 25 और 26 जुलाई को लगेंगे विशेष डीबीटी शिविर*   रायपुर, 24 जुलाई 2026/प्रशासन आपके द्वार’ (या “सरकार आपके द्वार” / “आपकी योजना,…

    Read more

    NATIONAL

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें