Ro no D15139/23

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला चिकित्सालय महारानी अस्पताल की जीवनदीप समिति की बैठक आयोजित

जगदलपुर, 01 अगस्त 2025/ कलेक्टर श्री हरिस एस की अध्यक्षता में जिला चिकित्सालय महारानी अस्पताल के जीवनदीप समिति की कार्यकारिणी समिति की बैठक जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में आयोजित किया गया।  बैठक में पिछले कार्यकारिणी समिति की बैठक के निर्देश के पालन प्रतिवेदन पर चर्चा किया गया। इसके अलावा जीवनदीप समिति जिला महारानी अस्पताल से संबंधित आवश्यकता पर चर्चा किया गया जिसमें माइक्रोबायोलॉजिस्ट के सेवावृद्धि के संबंध में, जिला अस्पताल में पैथोलॉजी लैब में अनुदान से प्राप्त मशीनों के रिएजेन्ट क्रय किये जाने, अस्पताल कादम्बिनी भवन में स्थापित 600 एलपीएम ऑक्सीजन प्लांट के मरम्मत कार्य करवाये जाने, एन.आर.सी. विभाग स्थानांतरित कर शिशु विभाग प्रारंभ करने के सबंध में चर्चा किया गया। इसके अलावा  महारानी अस्पताल में डाटा एन्ट्री ऑपरेटर के भर्ती, अस्पताल परिसर में देवांश होटल के सामने स्थापित दो दुकानों के दर निर्धारण, अस्पताल, कार्यालय एवं आवासीय परिसर हेतु जाने वाले मार्ग में सुरक्षा मानक अनुसार नवीन लोहे का दरवाजा तथा 360 डिग्री सी.सी.टी.वी. लगाये जाने के संबंध में चर्चा किया गया।

बैठक में अस्पताल ब्लड़ सेंटर के लिए शिविर फोल्डेबल डोनर काऊच क्रय करने तथा नाक, कान, गला विभाग एवं अस्थि रोग विभाग के सुचारू कार्य संचालन हेतु आवश्यक उपकरण एवं सामग्रियों के क्रय के संबंध में चर्चा किया गया। इसके अलावा अस्पताल में विभिन्न प्रकार के डाटा एन्ट्री कार्यो के सूचारू संचालन के लिए डाटा सेंटर की व्यवस्था हेतु आवश्यकता और महारानी अस्पताल में कम्प्युटर एवं प्रिंटर के मरम्मत का कार्य, अस्पताल हमर लैब में सेंपल कलेक्शन एरिया में एल्युमिनियम पार्टिशन एवं लैब के सुरक्षा हेतु चैनल गेट एवं मरीजों के सुविधा हेतु रैम्प बनवाये जाने के लिए और  जिला चिकित्सालय महारानी अस्पताल में विभिन्न आर्वतकों के भुगतान के संबंध में चर्चा किया गया। इसके साथ ही मेडिकल अपशिष्ट का बेहतर निपटान हेतु शहर के सभी नर्सिंग   और अस्पतालों को निर्देशित करने के लिए सीएमएचओ को कहा गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री प्रतीक जैन, आयुक्त नगर निगम श्री प्रवीण वर्मा, सहायक कलेक्टर श्री विपिन दुबे, सिविल सर्जन डॉ संजय प्रसाद, सीएमएचओ डॉ संजय बसाक सहित जीवनदीप समिति के अन्य सदस्य और निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    आंध्र प्रदेश एवं तेलंगाना में प्रवासित परिवारों का संवेदनशीलता के साथ करें पुनर्वास-कमिश्नर डोमन सिंह

        दंतेवाड़ा, बीजापुर एवं सुकमा जिलों के प्रवासित परिवारों के पुनर्वास की कमिश्नर ने की समीक्षा   शासन की 31 व्यक्ति मूलक एवं 14 सामुदायिक योजनाओं से पात्र परिवारों को लाभान्वित…

    Read more

    जगदलपुर में सजेगा हरियाली का उत्सव आज ‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ के तहत हरित राष्ट्रीय राजमार्ग पौधारोपण का आयोजन

      जगदलपुर, 09 सितम्बर 2026/ पर्यावरण संरक्षण और मातृत्व के सम्मान को समर्पित राष्ट्रव्यापी मुहिम को आगे बढ़ाते हुए नगर पालिक निगम जगदलपुर द्वारा छत्तीसगढ़ शासन के वन विभाग एवं राष्ट्रीय…

    Read more

    NATIONAL

    VideoNEWS ,भागलपुर गंगा का जलस्तर बढ़ा डूबकर 5 की मौत गांव में छाया मातम कुछ दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री,सांसद आपदा मंत्री ने किया था गंगा कटाव क्षेत्र दौरा

    VideoNEWS ,भागलपुर गंगा का जलस्तर बढ़ा डूबकर 5 की मौत गांव में छाया मातम कुछ दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री,सांसद आपदा मंत्री ने किया था गंगा कटाव क्षेत्र दौरा

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल