Ro no D15139/23

एशिया कप में रद्द नहीं हो सकता भारत-पाकिस्तान का मैच, विरोध के बावजूद होगी टक्कर

नई दिल्ली । आठ सितंबर से शुरू हो रहे एशिया कप में चिर प्रतिद्वंद्वी भारत-पाकिस्तान की टक्कर 14 तारीख को होनी है. टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी होने के बाद से ही पाकिस्तान वाले मैच के बायकॉट की मांग जारी है. पूरे मामले में भारत सरकार और बीसीसीआई दोनों ने ही चुप्पी साध रखी है. लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो भारत-पाकिस्तान का मैच किसी हाल में रद्द नहीं हो सकता.
अमीरात क्रिकेट बोर्ड के मुख्य परिचालन अधिकारी सुभान अहमद ने कहा, ‘जब एशिया कप जैसे टूर्नामेंट में खेलने का फैसला लिया जाता है तो संबंधित सरकारों से अनुमति पहले ही ले ली जाती है. ऐसा इस बार भी हुआ है और इसी के बाद शेड्यूल जारी किया गया है. हमें उम्मीद है कि WCL जैसी स्थिति यहां नहीं बनेगी.‘
WCL में क्या हुआ था?
भारत के पूर्व क्रिकेटर्स ने हाल ही में वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) में किया था, जहां उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया था. इस बारे में अमीरात क्रिकेट बोर्ड के मुख्य परिचालन अधिकारी सुभान अहमद ने कहा, ‘हम कोई गारंटी नहीं दे सकते, लेकिन एशिया कप जैसे टूर्नामेंट की तुलना किसी निजी इवेंट से करना उचित नहीं है.’
भारत की मेजबानी में हो रहा एशिया कप
8 सितंबर से शुरू हो रहे टूर्नामेंट की मेजबानी भारत कर रहा है, लेकिन सारे मुकाबले यूएई में खेले जाएंगे. भारत का पहला मैच 10 सितंबर को दुबई में मेजबान यूएई के खिलाफ होगा. भारत और पाकिस्तान के बीच आखिरी बार टक्कर 9 जून 2024 को न्यूयॉर्क में हुए T20 वर्ल्ड कप के दौरान हुई थी, जिसे लेकर दर्शकों में जबरदस्त रोमांच देखा गया था. अब एक बार फिर वही रोमांच दुबई में देखने को मिल सकता है.
तीन बार हो सकती है भारत-पाकिस्तान की टक्कर
इस साल का एशिया कप और भी दिलचस्प होने जा रहा है क्योंकि अगर भारत और पाकिस्तान दोनों फाइनल तक पहुंचते हैं तो फैंस को इन दोनों चिर-प्रतिद्वंद्वियों के बीच तीन मुकाबले तक देखने को मिल सकते हैं. एक ग्रुप स्टेज में, दूसरा सुपर 4 में और तीसरा फाइनल में.

  • Related Posts

    मैं नहीं करूंगा… मैदान पर धोनी के साथ दीपक चाहर की मस्ती का किस्सा

    आईपीएल 2026 (IPL 2026) शुरू होने में कुछ ही दिन बचे हैं. 28 मार्च से लीग का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. इस…

    Read more

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

          सक्ती  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने प्रदेश में धर्मांतरण रोकने छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 का अनुमोदन कर दिया है। इसका उद्देश्य छत्तीसगढ़…

    Read more

    NATIONAL

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    असम को मेगा कॉरिडोर का गिफ्ट देंगे पीएम मोदी, गुवाहाटी से सिलचर अब सिर्फ 5 घंटे में

    असम को मेगा कॉरिडोर का गिफ्ट देंगे पीएम मोदी, गुवाहाटी से सिलचर अब सिर्फ 5 घंटे में