Ro no D15139/23

कलेक्टर पहुंचे बौद्धिक मंद बालिकाओं के विशेष विद्यालय एवं वृद्धाश्रम

बच्चों एवं वृद्धजनों का आत्मीयता से जाना हालचाल, आवश्यकताओं को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

अम्बिकापुर 08 अगस्त 2025/ कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने शुक्रवार को समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित शासकीय बौद्धिक मंदता वाली बालिकाओं के लिए विशेष आवासीय विद्यालय एवं राघवपुरी अजीरमा स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, उप संचालक समाज कल्याण विभाग श्री यू.के. उईके सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर श्री भोसकर ने विशेष विद्यालय में निवासरत बौद्धिक मंदता वाली बालिकाओं से संवाद कर उनका हालचाल जाना एवं उन्हें मिठाई वितरित की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने, मेन्यू अनुसार गुणवत्ता युक्त भोजन एवं नाश्ता की उपलब्धता सुनिश्चित करने एवं परिसर की साफ-सफाई को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसके उपरांत श्री भोसकर ने राघवपुरी अजीरमा स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। उन्होंने वृद्धजनों से आत्मीयता से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने समाज कल्याण अधिकारी को वृद्धजनों को देवगढ़ एवं अन्य दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराने के निर्देश दिए। साथ ही वृद्धाश्रम में साफ-सफाई, लाइटिंग व्यवस्था, गीजर, सोलर लाइट हेतु बैटरी बदलाव सहित सभी मूलभूत आवश्यकताओं को दुरुस्त रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से अन्नू तिवारी को मिला मातृत्व के दौरान आर्थिक संबल

    योजना की राशि से पोषण संबंधी जरूरतें हुईं पूरी, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ अम्बिकापुर 01 सितम्बर 2026/  प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को मातृत्व के दौरान आर्थिक सहयोग…

    Read more

    सैनिक स्कूल अंबिकापुर का 18वां स्थापना दिवस समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न

    समारोह में मुख्य अतिथि पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल हुए शामिल सैनिक स्कूल विद्यार्थियों में अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने निभाती है महत्वपूर्ण भूमिका –…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार