Ro no D15139/23

बिहान समूह सिरहासार भवन जगदलपुर में उपलब्ध करवा रही तिरंगा

हर घर तिरंगा अभियान में शान से हों शामिल

जगदलपुर, 12 अगस्त 2025/ देश की आजादी पर्व स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 2 अगस्त से 15 अगस्त 2025 तक पूरे उत्साह के साथ हर घर तिरंगा अभियान मनाया जा रहा है। इस राष्ट्रव्यापी पहल को जिले में कलेक्टर श्री हरिस एस और जिला पंचायत सीईओ श्री प्रतीक जैन के कुशल मार्गदर्शन में तीन चरणों में क्रियान्वित किया जा रहा है। इसी अभियान के तहत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान से जुड़ी मां बम्लेश्वरी स्वयं सहायता समूह आसना की सदस्य कुंती मोरला और पिंकी बघेल ने एक अनूठी पहल की है। उक्त समूह द्वारा संभाग मुख्यालय जगदलपुर के सिरहासार भवन परिसर में एक विशेष स्टॉल लगाया गया है। जिसमें समूह के हस्तनिर्मित उत्पादों के साथ-साथ हर घर तिरंगा अभियान के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए तिरंगे से संबंधित विभिन्न उत्पाद भी उपलब्ध हैं।
समूह के स्टॉल में तिरंगा झंडा, तिरंगा माला, तिरंगा बैच, तिरंगा हैंड बेल्ट और तिरंगा स्टिकर जैसे आकर्षक उत्पाद विक्रय किए जा रहे हैं। यह पहल न केवल राष्ट्रीय गौरव को बढ़ावा दे रही है, बल्कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। यह स्टॉल स्थानीय लोगों के लिए तिरंगे से जुड़े उत्पाद खरीदने और हर घर तिरंगा अभियान का हिस्सा बनने का एक प्रेरक अवसर प्रदान कर रहा है।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय वन शहीद दिवस, बस्तर में वनों और वन्यजीवों की सुरक्षा में प्राण न्योछावर करने वाले अमर बलिदानियों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

    जगदलपुर, 11 सितम्बर 2026/ मुख्य वन संरक्षक कार्यालय परिसर में 11 सितंबर को श्राष्ट्रीय वन शहीद दिवसश् पूरी गरिमा और श्रद्धा के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर वन,…

    Read more

    युवोदय 2.0 बस्तर में बदलाव के सारथी बनेंगे युवा

      कलेक्टर सहित जिला प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों ने सीधा संवाद कर बढ़ाया हौसला   जगदलपुर, 11 सितम्बर 2026/ जिले के सुदूर गांवों और समुदायों के समग्र विकास को नई…

    Read more

    NATIONAL

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत