Ro no D15139/23

मौसमी बीमारियों की रोकथाम और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं करें प्रदान-कलेक्टर हरिस एस

समय-सीमा की बैठक में दिए निर्देश

जगदलपुर, 12 अगस्त 2025/ कलेक्टर श्री हरिस एस ने कहा कि मौसमी बीमारियों की रोकथाम और स्वास्थ्य केंद्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने हेतु चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ की अस्पतालों में नियमित रूप से शत्-प्रतिशत् उपस्थिति सुनिश्चित करवाएं। साथ ही मैदानी अमले के जरिए ग्रामीण ईलाकों में मौसमी बीमारी की स्थिति पर सतत निगरानी रखते हुए समय पर रोकथाम एवं उपचार सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर श्री हरिस ने मंगलवार को जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में संस्थागत प्रसव की स्थिति सहित टीकाकरण की स्थिति, सघन मोतियाबिंद जांच एवं उपचार की स्थिति, राष्ट्रीय क्षय रोग निवारण कार्यक्रम की प्रगति, मलेरिंया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान और आरबीएस के चिरायु योजना के तहत बच्चों के इलाज की स्थिति का संज्ञान लेते हुए उक्त निर्देश दिए।
समय-सीमा की बैठक में शासन के निर्देशानुसार ई-ऑफिस के संचालन के संबंध में चर्चा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि सभी विभाग में फाइलों का संचालन ई-ऑफिस के माध्यम से होना चाहिए। कार्यालय के अंदरूनी कार्य भी ई-ऑफिस के माध्यम से करें ताकि पेपरलेस कार्यशैली विकसित की जा सके। कलेक्टर ने बैठक में मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन, जन शिकायत, पीजी पोर्टल और आमचो बस्तर पोर्टल में शिकायत और मांगों का समय-सीमा पर निराकरण करने के निर्देश दिए। इसके अलावा समय-सीमा के प्रकरणों पर विभागों से चर्चा कर गुणवत्तायुक्त निराकरण करने कहा। कलेक्टर ने जिले के धान संग्रहण केंद्र की सुगम आवागमन व्यवस्था करने तथा लेखा मिलान की स्थिति की समीक्षा किए। साथ ही निक्षय मित्र की राशि से जनपद के माध्यम से मरीजों को फुड बास्केट वितरण करने पर चर्चा किए। उन्होंने आश्रम-छात्रावास हेतु सामानों एवं भवनों की मरम्मत की आवश्यकता के लिए टेंडर प्रक्रिया जल्द करवाने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारी को निर्देशित किए। बैठक में एनआरएलएम और उद्योग विभाग के अधिकारी से महिला स्व-सहायता समूह को रेडी टू ईट निर्माण करने के लिए समूह को कार्य देने पर चर्चा किए। इसके अलावा विभागों के लिए आवश्यकता के आधार पर शहर में भू-आबंटन के लिए चर्चा किए।
कलेक्टर ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में समिति द्वारा अपात्र लोगों को सूची से हटाने पर की गई कार्यवाही पर चर्चा किए। साथ ही आवास योजना के प्रथम किश्त प्राप्त उपरांत आवासों की भौतिक प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि सितम्बर माह तक दूसरा किश्त जारी कर निर्माण कार्य को दिसम्बर तक पूर्ण करें। मनरेगा के तहत आंगनबाड़ी भवन निर्माण और पीडीएस दुकान निर्माण की प्रगति की समीक्षा की गई। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के तहत अन्य राज्य के बेहतर मॉडल वाले क्षेत्र में शैक्षणिक भ्रमण पर ले जाने की कार्य योजना बनाने के लिए जोर दिया। इंटरप्राइजेस फाइनेंस में एनआरएलएम के माध्यम से सहायता समूह के प्रकरणों को ऋण सुविधा देने पर चर्चा किए। ऋण सुविधा देने पर अनावश्यक विलंब करने वाले बैंकों का शिकायत उच्च स्तर पर करने की कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किए और बैंकों द्वारा की जा रही शिविरों की जानकारी देने कहा। बैठक में बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण मद और जिला खनिज न्यास संस्थान अंतर्गत स्वीकृत देवगुड़ी निर्माण और अन्य विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा किए, कार्यों को गति देते हुए जल्द पूर्ण करवाएं या निर्माण कार्य नहीं करने की स्थिति में राशि वापस करने की कार्यवाही करने के लिए कहा गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अद्योसंरचना एवं उन्नयन प्राधिकरण योजना में पूर्व वर्ष के कामों को पूरा करने के उपरांत ही नया काम देने की प्रक्रिया किया जाएगा। साथ में पूर्ण काम का उपयोगिता प्रमाण पत्र, पूर्णता प्रमाण पत्र देने के निर्देश भी दिए।
बैठक में सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रम अंतर्गत संचालित पेंशन योजनाओं में 60 वर्ष प्लस का सर्वे (आगामी 6 माह हेतु) पात्र-अपात्र आवेदनों की स्थिति और केंद्रीय योजना पेंशनर डीएलसी की स्थिति की समीक्षा किए। उचित मूल्य की दुकानों में खाद्यान्न भण्डारण की स्थिति में शक्कर, चना, गुड का भण्डारण की समीक्षा किए। एसडीएम से एग्री स्टैक में पंजीयन हेतु शेष किसानों की स्थिति का संज्ञान लिए। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनांतर्गत आधार सीडिंग लैण्ड सीडिंग, किसान क्रेडिट कार्ड की स्थिति उद्यानिकी, पशुधन विकास, मत्स्यपालन के केसीसी के कार्य को प्राथमिकता से निराकृत करने के लिए निर्देशित किए। कलेक्टर ने ब्लॉकवार बीज वितरण कार्य में मिलेट्स को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। मुनगा बहार-सल्फी नाला में विकास निर्माण कार्य की प्रगति, मरम्मत योग्य स्कूलों-छात्रावास का कार्य योजना बनाने, मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना में अधूरे काम को जल्द पूर्ण करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किए। साथ ही जाति प्रमाण पत्र का प्रिंट निकालकर बच्चों को देने की व्यवस्था करवाने के निर्देश दिए। शिक्षा विभाग के कर्मचारियों से संबंधित शिकायतों में पेंशन व ग्रेजुएटी के प्रकरणों को तत्परता से निराकरण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वीकृत शौचालय निर्माण कार्यों एवं पेयजल सुविधा के कार्याें की स्थिति का जनपदवार तथा महिला बाल विकास विभाग से जानकारी लिए और कहा कि प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना एवं नोनी सुरक्षा योजना में द्वितीय संतान (बालिका) लाभान्वित हितग्राही की संख्या जनपदवार सूची लेकर मैदानी अमले इस पर आवश्यक कार्यवाही करें। इसके अलावा बैठक में जल जीवन मिशन के कार्यों की प्रगति का समीक्षा किए। नक्शा बटांकन के कार्य में इस माह तक 90 प्रतिशत पूर्ण करें। कलेक्टर ने बिना अनुमति मुख्यालय से बाहर रहने वाले अधिकारियों को शो-काॅज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री प्रतीक जैन, वनमण्डलाधिकारी श्री उत्तम गुप्ता, अपर कलेक्टर श्री सीपी बघेल, श्री ऋषिकेश तिवारी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    आंध्र प्रदेश एवं तेलंगाना में प्रवासित परिवारों का संवेदनशीलता के साथ करें पुनर्वास-कमिश्नर डोमन सिंह

        दंतेवाड़ा, बीजापुर एवं सुकमा जिलों के प्रवासित परिवारों के पुनर्वास की कमिश्नर ने की समीक्षा   शासन की 31 व्यक्ति मूलक एवं 14 सामुदायिक योजनाओं से पात्र परिवारों को लाभान्वित…

    Read more

    जगदलपुर में सजेगा हरियाली का उत्सव आज ‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ के तहत हरित राष्ट्रीय राजमार्ग पौधारोपण का आयोजन

      जगदलपुर, 09 सितम्बर 2026/ पर्यावरण संरक्षण और मातृत्व के सम्मान को समर्पित राष्ट्रव्यापी मुहिम को आगे बढ़ाते हुए नगर पालिक निगम जगदलपुर द्वारा छत्तीसगढ़ शासन के वन विभाग एवं राष्ट्रीय…

    Read more

    NATIONAL

    VideoNEWS ,भागलपुर गंगा का जलस्तर बढ़ा डूबकर 5 की मौत गांव में छाया मातम कुछ दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री,सांसद आपदा मंत्री ने किया था गंगा कटाव क्षेत्र दौरा

    VideoNEWS ,भागलपुर गंगा का जलस्तर बढ़ा डूबकर 5 की मौत गांव में छाया मातम कुछ दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री,सांसद आपदा मंत्री ने किया था गंगा कटाव क्षेत्र दौरा

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल