Ro no D15139/23

घर-घर तिरंगा फहराकर राष्ट्रव्यापी जन भागीदारी आंदोलन का बने हिस्सा

15 अगस्त तक चलेगा यह अभियान’
तिरंगे के साथ harghartiranga.com   पर करें फोटो अपलोड, दिया जाएगा ऑनलाइन सर्टिफिकेट

जशपुरनगर 12 अगस्त 2025/ भारत सरकार द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है। 2 अगस्त से  इस अभियान की शुरुआत हुई है, जो कि 15 अगस्त तक पूरे देश भर में चलाया जाएगा। हर घर तिरंगा अभियान 2025 की शुरुआत स्वतंत्रता सेनानी एवं तिरंगे के प्रारंभिक स्वरूप के डिजाइनर स्वर्गीय श्री पिंगली वेंकैया जी की जयंती 2 अगस्त के दिन उनके योगदान को स्मरण करते हुए की गई है।
हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत सभी भारतीय नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने घरों में तिरंगा फहराकर harghartiranga.com पर तिरंगे के साथ अपनी फोटो अपलोड करें। भारत सरकार की ओर से उन्हें एक ऑनलाइन सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जाएगा।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने श्री पिंगली वेंकैया जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि तिरंगे के निर्माण में उनका योगदान को सदैव याद किया जाता रहेगा। उनका यह योगदान हम सभी के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने हमेशा की तरह इस बार भी हर घर तिरंगा अभियान को सशक्त बनाने के लिए तिरंगा फहराने की अपील की और कहा कि अपनी सेल्फी या फोटो harghartiranga.com पर अपलोड कर इस राष्ट्रव्यापी जनभागीदारी आंदोलन के गौरवशाली नागरिक बने।
हर घर तिरंगा अभियान आज़ादी का अमृत महोत्सव के तत्वावधान में  भारत की आज़ादी के प्रतीक के रूप में इसे फहराने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु शुरू किया गया था। इस पहल के पीछे का उद्देश्य लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाना और भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।

  • Related Posts

    कलेक्टर ने घोलेंगे में वीवर्स ट्रेनिंग एंड एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट सेंटर का किया निरीक्षण

    महिलाओं को आधुनिक हस्तकरघा कपड़ा बनाने का दिया जा रहा प्रशिक्षण जशपुरनगर  01 सितंबर 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज जशपुर विकास खंड के ग्राम घोलेंगे में वीवर्स ट्रेनिंग एंड…

    Read more

    कलेक्टर ने पॉलिटेक्निक कॉलेज का किया निरीक्षण

    भवन में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत मेडिकल कॉलेज का संचालन किया जाना है संभावित भवन के लाइट पंखे और सभी जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश मेडिकल कालेज के…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार