Ro no D15139/23

मुनीर, बिलावल के बाद अब पाकिस्तान के पीएम शरीफ ने भारत को दी गीदड़भभकी

इस्लामाबाद । पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने जिस तरह के कदम उठाए हैं उससे पाकिस्तान पूरी तरह से बिलबिला गया है। पाकिस्तान की ओर से भारत को लेकर लगातार अनर्गल बयान दिए जा रहे हैं। बेतुके बयान देने वालों की लिस्ट में अब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का भी नाम जुड़ गया है। अब तक भारत के साथ बातचीत के लिए गिड़गिड़ाने वाले शरीफ बदमाशी में उतर आए हैं।
शहबाज शरीफ ने क्या कहा?
पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने कहा है कि भारत को पाकिस्तान के पानी की एक बूंद भी छीनने नहीं दी जाएगी। पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमले के एक दिन बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई बड़े कदम उठाए हैं, जिनमें 1960 की सिंधु जल संधि को स्थगित करना भी शामिल था। पाकिस्तान ने बार-बार चेतावनी दी है कि पानी रोकने के लिए किसी भी हस्तक्षेप को युद्ध की कार्रवाई माना जाएगा।
शरीफ ने दी भारत को गीदड़भभकी
प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने एक समारोह को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मैं आज दुश्मन को बताना चाहता हूं कि अगर आप हमारा पानी रोकने की धमकी देते हैं तो यह बात ध्यान में रखें कि आप पाकिस्तान के पानी की एक बूंद भी नहीं छीन सकते।’’ उन्होंने चेतावनी दी कि अगर भारत ने ऐसी कोई कार्रवाई की तो “आपको फिर ऐसा सबक सिखाया जाएगा कि आपको पछताना पड़ेगा।”
बदल गए शरीफ के तेवर
इस बीच यहां यह भी बता दें कि, हाल ही में पीएम शहबाज शरीफ ने भारत के साथ बातचीत करने की मंशा जाहिर की थी। शरीफ ने कहा था कि उनका देश सभी लंबित मुद्दों को सुलझाने के लिए भारत के साथ ‘सार्थक बातचीत’ के लिए तैयार है। पीएम शरीफ ने ब्रिटिश उच्चायुक्त जेन मैरियट से बातचीत के दौरान यह बयान दिया था।
बिलावल के बिगड़े बोल
शहबाज शरीफ से पहले पूर्व विदेश मंत्री और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो ने भी भारत के खिलाफ जहर उगला था। भुट्टो ने गीदड़भभकी देते हुए कहा था कि अगर युद्ध हुआ तो हम झुकेंगे नहीं और सिंधु पर अतिक्रमण करने की हिम्मत की तो पाकिस्तान के लोग मुकाबला करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा था कि मैंने पूरी दुनिया तक पैगाम पहुंचाया है कि सिंधु जल समझौते पर भारत ने एकतरफा फैसला लिया है।
असीम मुनीर ने क्या कहा था?
पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने अमेरिका से सिंधु जल समझौते पर बयान दिया था। मुनीर ने कहा था कि अगर भारत सिंधु नदी पर डैम बनाता है तो उसे बनाने देंगे। जब डैम बनने का काम पूरा होगा तब तक मिसाइल मारकर उसे गिरा देंगे। पाकिस्तान परमाणु संपन्न देश है। हमारे पास मिसाइलों की कमी नहीं है। अगर हमें लगता है कि हम डूब रहे हैं तो आधी दुनिया को साथ ले डूबेंगे।

  • Related Posts

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

      रायपुर।भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा कांग्रेस के इनर मणिपुर से सांसद डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर छात्राओं के साथ यौन दुर्व्यवहार के गंभीर आरोपों को लेकर कांग्रेस पार्टी…

    Read more

    शुक्ल का आकस्मिक निधन छत्तीसगढ़ के मीडिया जगत के लिए अपूरणीय क्षति’ मुख्य प्रदेश प्रवक्ता व सांसद संतोष पाण्डेय एवं भाजपा मीडिया विभाग ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

    ‘ रायपुर।भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता एवं सांसद संतोष पाण्डेय तथा भाजपा प्रदेश मीडिया विभाग ने भारतीय सूचना सेवा के वरिष्ठ अधिकारी तथा आकाशवाणी रायपुर के समाचार सम्पादक…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर