Ro no D15139/23

बस्तर जिले में सोमवार को हुई 55.9 मिलीमीटर औसत वर्षा

1 जून से अब तक जिले में 1003.4 मिमी वर्षा दर्ज जो औसत से 11.6 प्रतिशत अधिक

जगदलपुर, 19 अगस्त 2025/ बस्तर जिले में सोमवार को 55.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। सबसे अधिक बास्तानार तहसील में 80.9 मिलीमीटर और सबसे कम भानपुरी तहसील में 22.1 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। सोमवार को जगदलपुर तहसील में 66.5 मिलीमीटर, बकावंड तहसील में 43.8 मिलीमीटर, बस्तर तहसील में 55.3 मिलीमीटर, लोहंडीगुड़ा तहसील में 37 मिलीमीटर, दरभा तहसील में 80.2 मिलीमीटर, तोकापाल तहसील में 54.7 मिलीमीटर, नानगुर तहसील में 70.2 मिलीमीटर और करपावंड तहसील में 48.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।
बस्तर जिले में इस वर्ष अब तक औसत से 11.6 मिलीमीटर अधिक वर्षा दर्ज की गई है। जिले में अब तक 1003.4 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है, जबकि पिछले 10 वर्षों का औसत 898.9 मिलीमीटर रहा है। अब तक तोकापाल तहसील में 1102.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है, जो औसत का 144.1 प्रतिशत है। दरभा तहसील में 1197.3 मिलीमीटर वर्षा हुई है, जो पिछले 10 वर्षों के औसत 918 मिलीमीटर का 130.4 प्रतिशत है। जगदलपुर तहसील में अब तक 1050.4 मिलीमीटर वर्षा हुई है, जो 10 वर्षों के औसत 992 मिलीमीटर का 105.9 प्रतिशत है। बकावण्ड तहसील में 848.1 मिलीमीटर वर्षा हुई है, जो 10 वर्षों के औसत 933.1 मिलीमीटर का 90.9 प्रतिशत है। बस्तर तहसील में 901.3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई है, जो 10 साल के औसत 816.4 मिलीमीटर का 110.4 प्रतिशत है। लोहण्डीगुड़ा तहसील में 920.8 मिलीमीटर वर्षा हुई है, जो 10 वर्षों के औसत में 922.4 मिलीमीटर का 99.8 प्रतिशत है। बास्तानार तहसील में 1055.6 मिलीमीटर वर्षा हुई है, जो 10 वर्षों के औसत 997.8 मिलीमीटर का 105.8 प्रतिशत है। नानगुर तहसील में 1110 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है, जो औसत 992 मिलीमीटर का 111.9 प्रतिशत है। भानपुरी तहसील में 833.6 मिलीमीटर वर्षा हुई है, जो औसत 816.4 का लगभग 100 प्रतिशत है। करपावंड में 1014.9 मिलीमीटर वर्षा हुई है, जो औसत 933.1 मिलीमीटर का लगभग 108.7 प्रतिशत है।

  • Related Posts

    आंध्र प्रदेश एवं तेलंगाना में प्रवासित परिवारों का संवेदनशीलता के साथ करें पुनर्वास-कमिश्नर डोमन सिंह

        दंतेवाड़ा, बीजापुर एवं सुकमा जिलों के प्रवासित परिवारों के पुनर्वास की कमिश्नर ने की समीक्षा   शासन की 31 व्यक्ति मूलक एवं 14 सामुदायिक योजनाओं से पात्र परिवारों को लाभान्वित…

    Read more

    जगदलपुर में सजेगा हरियाली का उत्सव आज ‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ के तहत हरित राष्ट्रीय राजमार्ग पौधारोपण का आयोजन

      जगदलपुर, 09 सितम्बर 2026/ पर्यावरण संरक्षण और मातृत्व के सम्मान को समर्पित राष्ट्रव्यापी मुहिम को आगे बढ़ाते हुए नगर पालिक निगम जगदलपुर द्वारा छत्तीसगढ़ शासन के वन विभाग एवं राष्ट्रीय…

    Read more

    NATIONAL

    VideoNEWS ,भागलपुर गंगा का जलस्तर बढ़ा डूबकर 5 की मौत गांव में छाया मातम कुछ दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री,सांसद आपदा मंत्री ने किया था गंगा कटाव क्षेत्र दौरा

    VideoNEWS ,भागलपुर गंगा का जलस्तर बढ़ा डूबकर 5 की मौत गांव में छाया मातम कुछ दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री,सांसद आपदा मंत्री ने किया था गंगा कटाव क्षेत्र दौरा

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल