Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से ली कमिश्नर एवं कलेक्टर्स की बैठक

जगदलपुर, 19 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कमिश्नर एवं कलेक्टर्स की बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रजत महोत्सव आयोजन में जनता की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने कहा। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एवं राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण सहित रेलवे अंडरब्रिज एवं ओवरब्रिज निर्माण के लिए फारेस्ट क्लियरेंस एवं भू-अर्जन प्रकरणों का निराकरण, ई-कोर्ट में दर्ज राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण, एग्रीस्टेक के माध्यम से किसान पंजीयन प्रगति और खरीफ फसलों का डिजिटल फसल सर्वेक्षण स्थिति की विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री  के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव द्वय श्री पी. दयानन्द एवं श्री राहुल भगत सहित संस्कृति, लोक निर्माण, राजस्व, वन इत्यादि विभागों के वरिष्ठ उच्च अधिकारी मौजूद रहे। वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान जिला कार्यालय के एनआईसी कक्ष में कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह, कलेक्टर श्री हरिस एस, सीईओ जिला पंचायत श्री प्रतीक जैन, अपर कलेक्टर श्री सीपी बघेल तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
  • Related Posts

    पुनर्वास से आत्मनिर्भरता की ओर बीजापुर के पुर्नवासितों ने जाना बस्तर का इतिहास और संस्कृति

      जगदलपुर, 20 जुलाई 2026/ बीजापुर जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से लौटकर समाज की मुख्यधारा में शामिल हुए तथा वर्तमान में नुआ बाट पुनर्वास केंद्र में निवासरत पुर्नवासितों के लिए…

    Read more

    सेवा सेतु पोर्टल की नवीन ई-सेवाओं हेतु अधिकारियों-कर्मचारियों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित

      जगदलपुर, 20 जुलाई 2026/ नागरिकों को शासकीय सेवाओं का त्वरित, पारदर्शी और समयबद्ध लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया गया। कलेक्टोरेट स्थित…

    Read more

    NATIONAL

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार