Ro no D15139/23

आर्यन खान के शो लॉन्च पर सुहाना खान का ग्लैमरस अंदाज, कोर्सेट और स्लीक स्कर्ट पहन किया इंप्रेस

इंटरटेनमेंट डेस्क । शाहरुख खान की बेटी और एक्ट्रेस सुहाना खान के डेब्यू और अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के साथ ही उनके फैशन की चर्चा भी अक्सर होती है. कहना गलत नहीं होगा कि सुहाना धीरे-धीरे जेन-जी जेनरेशन की स्टाइल आइकन बनती जा रही हैं. वो हर बार अपने लुक से लोगों का ध्यान खींच लेती हैं और उनके सभी लुक्स उनके फैंस को बहुत पसंद आते हैं. फिर चाहे वो उनकी साड़ी हो या फिर वेस्टर्न आउटफिट्स सभी लोगों को बहुत पसंद आते हैं. हाल ही में एक बार फिर उनका स्टाइलिश अंदाज देखने को मिला, जिसे देख सभी ने ‘वाह’ बोला.
दरअसल, हाल ही में सुहाना भाई आर्यन खान के शो ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के ट्रेलर लॉन्च पर पहुंची थीं. इस दौरान उनका लुक देखते ही बन रहा था. अब आपके मन में ये जरूर आएगा कि आखिर सुहाना ने ऐसा क्या पहना था? चलिए जानते हैं.
सुहाना ने ऑउटफिट में फ्लॉन्ट किया फिगर:
सुहाना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें उन्हें खूबसूरत आउटफिट पहने देखा जा रहा है. इस मौके पर सुहाना ने ‘डोल्से एंड गब्बाना’ के स्प्रिंग 2025 कलेक्शन का एक खूबसूरत कोर्सेट पहना हुआ था. बड़े-बड़े फ्लोरल प्रिंट वाला यह आउटफिट ब्रांड की खास मेडिटेरेनियन स्टाइल को दिखाता है. ये उनकी कमर पर पूरी तरह से फिट हो रहा था, जो उन्हें अपनी परफेक्ट फिगर फ्लॉन्ट करने का मौका दे रहा था.
पेंसिल स्कर्ट में छाईं:
सुहाना ने अपने इस फ्लोरल कोर्सेट को पूरी तरह से हाइलाइट रखने के लिए इसके साथ एक स्लीक ब्लैक पेंसिल स्कर्ट पहनी. उनका ये लुक सिंपल और एलिगेंट था, जिसमें एक्ट्रेस बहुत खूबसूरत लग रही थीं. उन्होंने इसे एक क्विल्टेड चैनल बैग के साथ पेयर किया. एक्ट्रेस ने मिनिमल एक्सेसरी के साथ अपने आउटफिट को स्टाइल किया. उन्होंने एक पतला सा गोल्ड ब्रेसलेट, एक स्टाइलिश रिंग और गोल्डन हूप्स कैरी किए.
मेकअप लगा परफेक्ट:
सुहाना के मेकअप की बात करें तो उन्होंने ट्रेलर लॉन्च के लिए नेचुरल और फ्रेश मेकअप लुक चुना. उन्होंने ग्लोइंग बेस के साथ विंग्ड लाइनर और सॉफ्ट न्यूड-रोज लिपस्टिक लगाई हुई थी, जो उनके लुक को कंप्लीट कर रही थी.

  • Related Posts

    25 लाख और नौकरी… फिर भी सब्जी बेचना चाहते हैं बिहार के पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार, जानिए क्या है लक्ष्य

    Jhandu Kumar Para Powerlifter: ग्लासगो   में भारत के लिए पहला पदक जीतने वाले बिहार के पैरा पावरलिफ्टर  अब एशियन गेम्स की तैयारी में जुटे हैं. कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक…

    Read more

    साउथ जोन का 7वां विकेट गिरा, मिलिंद लौटे पवेलियन

    Duleep Trophy 2026 Final Live Score Update Day 4: कुछ देर में शुरू होगा चौथे दिन का खेल नमस्कार, दलीप ट्रॉफी फाइनल के चौथे दिन के खेल में आपका स्वागत…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री