Ro no D15139/23

‘कुली’ ने थामी ‘वॉर 2’ की रफ्तार, निकली आगे; धीरे-धीरे बढ़ रही ‘महावतार नरसिम्हा’

इंटरटेनमेंट डेस्क । थिएटर्स में इस समय दर्शकों को ‘कुली’ और ‘वॉर 2’ जैसी दो शानदार फिल्में देखने को मिल रही हैं, जिनमें बॉक्स ऑफिस पर जोरदार टक्कर देखने को मिल रहा है। हालांकि, इस चीज की उम्मीद पहले भी की जा रही थी। अब हम जानेंगे कि शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी। इस अलावा लगभग चार हफ्तों से ‘महावतार नरसिम्हा’ भी सिनेमाघरों में कायम है।
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की मल्टीस्टारर फिल्म ‘कुली’ सिनेमाघरों में 14 अगस्त को रिलीज हुई थी, यानी कि फिल्म को रिलीज हुए 9 दिन हो चुके हैं। बीते दिन शुक्रवार को ‘कुली’ ने बॉक्स ऑफिस पर 6.01 करोड़ रुपये कमाए, जबकि गुरुवार को इसने 6.15 करोड़ रुपये कमाए थे। इससे ये संकेत मिल रहा है कि इस वीकएंड फिल्म की कमाई में फिर से उछाल देखने को मिल सकता है। कुल 9 दिनों में ‘कुली’ ने 235.67 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
वॉर 2
ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘वॉर 2’ भी रजनीकांत की ‘कुली’ से जबरदस्त टक्कर लेती दिख रही हैं। ‘वॉर 2’ ने भी 9 दिनों में 200 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा लिए हैं। फिल्म ने शुक्रवार को 3.8 करोड़ रुपये कमाए, जबकि इसने गुरुवार को 5 करोड़ रुपये कमाए थे। ‘वॉर 2’ ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर 208.05 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। अब यह देखना होगा कि वीकएंड पर यह फिल्म कितना कमाई करती है।
दोनों फिल्मों में हैं जबरदस्त कलाकार
‘वॉर 2’ की बात की जाए तो इसमें ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के अलावा कियारा आडवाणी, आशुतोष राणा, अनिल कपूर जैसे कलाकार मौजूद हैं। वहीं रजनीकांत अभिनीत ‘कुली’ में नागार्जुन अक्किनेनी, सौबिन शाहिर, उपेंद्र, श्रुति हासन और सत्यराज मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके साथ ही रचिता राम, रेबा मोनिका जॉन, जूनियर एमजीआर, कन्ना रवि, मोनिशा ब्लेसी और काली वेंकट सहायक भूमिकाओं में हैं।
महावतार नरसिम्हा
अश्विन कुमार के निर्देशन में बनी ‘महावतार नरसिम्हा’ बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे कदम बढ़ाते हुए बॉक्स ऑफिस पर अभी तक अपना सिक्का जमाए हुए है। फिल्म को रिलीज हुए 29 दिन हो चुके हैं। बीते दिन शुक्रवार को फिल्म ने 2 करोड़ रुपये कमाए, जबकि इसने गुरुवार को 1.65 करोड़ रुपये कमाए थे। ‘महावतार नरसिम्हा’ ने अभी तक कुल 220.75 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। अब कहा जा रहा है कि फिल्म जल्द ही भारत में 250 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार कर सकती है। आपको बताते चलें कि रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट मात्र 4 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

  • Related Posts

    न्यायधानी नाइट्स और मैनपाट टाइटन्स के डिफेंडर्स का बेहतरीन प्रदर्शन, मैच 1-1 से ड्रॉ

    रायपुर. 28 अक्टूबर 2026. छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के आज के कम स्कोर वाले पहले मुकाबले में न्यायधानी नाइट्स और मैनपाट टाइटन्स के बीच मैच 1-1 से ड्रॉ रहा। केतन की…

    Read more

    EXCLUSIVE: ‘राम को कॉमिक हीरो की तरह दिखाना ठीक नहीं’, नई रामायण की कास्टिंग से लेकर गानों पर खुलकर बोले लक्ष्मण

    प्रभात खबर से खास बातचीत में सुनील लहरी ने इन सभी सवालों पर अपनी राय रखी. उन्होंने साफ कहा कि राम को उछलते-कूदते सुपरहीरो या कॉमिक हीरो की तरह दिखाना…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री ने सभी के कल्याण और समृद्धि के लिए प्रकृति की रक्षा और पोषण पर बल देने वाले संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया

    प्रधानमंत्री ने सभी के कल्याण और समृद्धि के लिए प्रकृति की रक्षा और पोषण पर बल देने वाले संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया

    चोरी या गुम हुए मोबाइल लौटाने में गुजरात देश में दूसरे स्थान पर, CEIR पोर्टल से 74 हजार से ज्यादा फोन बरामद

    चोरी या गुम हुए मोबाइल लौटाने में गुजरात देश में दूसरे स्थान पर, CEIR पोर्टल से 74 हजार से ज्यादा फोन बरामद

    लैंडफॉल के बाद अर्नब का कहर, आंध्र में घरों में घुसा पानी, ओडिशा में तेज तूफान

    लैंडफॉल के बाद अर्नब का कहर, आंध्र में घरों में घुसा पानी, ओडिशा में तेज तूफान

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ  कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ