Ro no D15139/23

“मोर आवास, मोर अभिमान” अभियान से ग्रामीण परिवारों का सपना हो रहा साकार

पीएम आवास निर्माण में महिला समूह निभा रही हैं सक्रिय भागीदारी

अम्बिकापुर 24 अगस्त 2025/  प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत जिले में “मोर आवास, मोर अभिमान” अभियान ने नई मिसाल कायम की है। इस योजना के अंतर्गत अब तक 31861 सामान्य आवास और 2565 जनमन आवास विशेष पिछड़ी जनजाति के हितग्राहियों के लिए स्वीकृत किए गए हैं।

योजना के क्रियान्वयन में स्व-सहायता समूहों की महिलाएं अहम भूमिका निभा रही हैं। अपने स्वीकृत आवासों को पूर्ण करने के लिए 4332 समूह सदस्य महिलाओं ने लगभग 5.35 करोड़ रुपये का ऋण लिया है। इनमें से कई समूहों ने ईंट निर्माण, सेंट्रिंग प्लेट, सीमेंट मिक्सर मशीन और सीमेंट-गिट्टी आदि के माध्यम से आय अर्जित की है।

जिले के 397 ग्राम पंचायतों में समूहों द्वारा सेंट्रिंग प्लेट कार्य, 18 ग्राम पंचायतों में जनमन आवासों के लिए सेंट्रिंग प्लेट कार्य, 9 सदस्याओं द्वारा मिक्सर मशीन संचालन और 6 सदस्याओं द्वारा सीमेंट व गिट्टी की आपूर्ति कर आय सृजन किया गया। इन गतिविधियों के चलते 470 महिलाएं ‘लखपति दीदी क्लब’ में शामिल हुईं।

जिले में अब तक 10704 आवास और 775 जनमन आवास पूर्ण, जबकि 19476 आवास और 1660 जनमन आवास निर्माणाधीन हैं। यह कार्य कलेक्टर श्री विलास भोसकर और जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में इसके लिए माइक्रो लेवल पर प्लानिंग एवं मॉनिटरिंग कर आवास योजना की निर्माण से सम्बंधित आवश्यकताओं की पूर्ति करने में स्व सहायता समूह की महिलाओं का योगदान लिया जा रहा है।

महिला समूहों ने पीएम आवास योजना को आत्मनिर्भरता और गर्व का प्रतीक बना दिया है। इसका उदाहरण हैं, विकासखंड अम्बिकापुर के ग्राम पंचायत किशुननगर की रहने वाली श्रीमती आशा रवि, जिन्होंने अपने समूह से लोन लेकर टाइल्स वाला सुंदर घर बनाया, जिससे उनका सपना साकार हुआ। इसी तरह समूह की कई अन्य महिलाओं ने भी आधुनिक सुविधाओं से युक्त आवास तैयार किए हैं।

यह योजना न केवल आवास निर्माण में मदद कर रही है बल्कि महिलाओं के लिए रोजगार और आजीविका के नए अवसर भी खोल रही है। इस प्रकार “मोर आवास, मोर अभिमान” अभियान ने जिले में आवास निर्माण के साथ महिला सशक्तिकरण और आर्थिक विकास की नई कहानी लिखी है।

  • Related Posts

    दूरस्थ क्षेत्रों में शिक्षकों एवं चिकित्सकों के लिए आवासीय सुविधाओं का होगा विस्तार डीएमएफ मद से मेडिकल स्टाफ क्वार्टर एवं शिक्षक आवास निर्माण कार्यों को स्वीकृति

      अम्बिकापुर 17 जून 2026/   जिला सरगुजा के दूरस्थ एवं दुर्गम क्षेत्रों में पदस्थ शिक्षकों एवं चिकित्सकों को बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला खनिज न्यास (डीएमएफ)…

    Read more

    शासकीय कर्तव्य अवधि में निजी प्रैक्टिस करने वाले चिकित्सकों पर होगी कार्रवाई मेडिकल कॉलेज एवं संबद्ध चिकित्सालय के चिकित्सकों को जारी किए गए निर्देश

      अम्बिकापुर 17 जून 2026/   राजमाता श्रीमती देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध चिकित्सालय, अम्बिकापुर में पदस्थ चिकित्सकों एवं चिकित्सा शिक्षकों द्वारा शासकीय कर्तव्य अवधि के दौरान निजी…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत