Ro no D15139/23

निक्की मर्डर केस: सिलेंडर ब्लास्ट से जली निक्की, ससुराल वालों के दावे की पुलिस जांच में खुली पोल

नोएडा । निक्की मर्डर केस इस वक्त सुर्खियों में है. निक्की से पति विपिन ने दहेज के लिए पहले मारपीट की, फिर आग लगा दिया था. घटना वाले दिन यानि कि 21 अगस्त को निक्की को फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया था. जहां परिजनों की तरफ से झूठ बोला गया और फोर्टिस अस्पताल में जलने की वजह सिलेंडर का फटना बताया गया.
हालांकि, क्राइम सीन पर पुलिस गई तो मौके पर सिलेंडर फटने जैसा कोई सबूत नहीं मिला था. बल्कि मौके से थिनर की बोतल, लाइटर मिला था. पुलिस अब फोर्टिज अस्पताल के डॉक्टर का बयान लेगी की सिलेंडर फटने वाला बयान किसने दिया था. पुलिस फोर्टिस अस्पताल का सीसीटीवी भी लेगी. ताकि पुलिस यह पता लगा सके कि हॉस्पिटल में कौन-कौन मौजूद था.
निक्की की बहन कंचन ने दिया था ये बयान
घटना के वक्त मौजूद निक्की की बहन कंचन ने कहा था कि सास सौर पति आग लगा कर भाग गए थे. निक्की को पड़ोस का व्यक्ति देवेंद्र अस्पताल लेकर गया था. पुलिस अस्पताल के सीसीटीवी से अब पता लगाएगी कि अस्पताल लेकर कौन गया था. साथ ही हॉस्पिटल में कौन-कौन मौजूद था.
वहीं, पुलिस को दिए बयान में सास और ससुर ने बताया है कि वो निक्की को खुद अस्पताल लेकर गए थे. अगर हमने आग लगाया होता तो अस्पताल क्यों लेकर जाते? पुलिस ने कंचन का भी बयान लिया है. जिसमें कंचन ने बताया है कि मारपीट का जो वीडियो वायरल हुआ है वो 11 फरवरी का है.
साथ ही पुलिस ने कंचन का मोबाइल-फोन भी चेक किया. जिससे पता चला कि उसने जो निक्की का आग से जलने वाला वीडियो बनाया था वो 5 बजकर 45 मिनिट पर बनाया था. यानी निक्की को आग 5 बजकर 44 मिनिट पर लगी होगी.
अब इस टाइमिंग के आधार पर CCTV फुटेज CDR लोकेशन के जरिए पुलिस पता लगाएगी कि घर का कौन-कौन मेंबर कहां-कहां था? सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हुए हैं, उन सभी की जांच भी पुलिस कर रही है. विपिन के पिता की दुकान पर CCTV लगा है, लेकिन उस वक्त लाइट नहीं थी. इसलिए कुछ रिकॉर्ड नहीं हुआ था.
विपिन के खिलाफ 2024 में भी दर्ज हुआ था मारपीट का मामला
निक्की के पति आरोपी विपिन के खिलाफ नोएडा के जारचा पुलिस स्टेशन में एक लड़की ने अक्टूबर 2024 में भी FIR दर्ज करवाई थी. यह एफआईआर मारपीट और शोषण को लेकर दर्ज कराई गई थी. सूत्रों के मुताबिक उस लड़की से विपिन का अफेयर चल रहा था. विपिन की वाइफ निक्की और उसकी बहन ने विपिन और उस लड़की को रंगे हाथ पकड़ा था. बाद में विपिन ने खुद को सही साबित करने के लिए लड़की की पिटाई कर दी थी.

  • Related Posts

    देश की प्रगति और राष्ट्रीय एकता में क्षत्रिय कुर्मी समाज का योगदान अविस्मरणीय : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    *अखिल भारतीय क्षत्रिय कुर्मी समाज के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय* रायपुर 10 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज…

    Read more

    जलेश्वर महादेव धाम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया जलाभिषेक: प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

    *किसानों, श्रद्धालुओं और ग्रामीणों के हित में मुख्यमंत्री श्री साय की महत्वपूर्ण घोषणाएं: जलेश्वर महादेव धाम के विकास के साथ क्षेत्रीय अधोसंरचना को मिलेगा विस्तार* *क्षीरपानी मध्यम परियोजना के नहर…

    Read more

    NATIONAL

    देश की प्रगति और राष्ट्रीय एकता में क्षत्रिय कुर्मी समाज का योगदान अविस्मरणीय : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    देश की प्रगति और राष्ट्रीय एकता में क्षत्रिय कुर्मी समाज का योगदान अविस्मरणीय : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    जलेश्वर महादेव धाम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया जलाभिषेक: प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

    जलेश्वर महादेव धाम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया जलाभिषेक: प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

    केरल में CM फेस को लेकर बढ़ी कांग्रेस की परेशानी, वीडी सतीशन के समर्थक सड़क क्यों पर उतरे?

    केरल में CM फेस को लेकर बढ़ी कांग्रेस की परेशानी, वीडी सतीशन के समर्थक सड़क क्यों पर उतरे?

    एन एस राजा सुब्रमणि नए CDS, कृष्णा स्वामीनाथन होंगे नौसेना प्रमुख

    एन एस राजा सुब्रमणि नए CDS, कृष्णा स्वामीनाथन होंगे नौसेना प्रमुख

    सीएम सम्राट चौधरी ने नए मंत्रियों को दिए आदेश, कहा- मीडिया में बयान देने से पहले पूरी जानकारी रखें

    सीएम सम्राट चौधरी ने नए मंत्रियों को दिए आदेश, कहा- मीडिया में बयान देने से पहले पूरी जानकारी रखें

    Suvendu Adhikari Oath LIVE: ब्रिगेड ग्राउंड में पीएम का रोड शो, थोड़ी देर में शुभेंदु अधिकारी लेंगे शपथ

    Suvendu Adhikari Oath LIVE: ब्रिगेड ग्राउंड में पीएम का रोड शो, थोड़ी देर में शुभेंदु अधिकारी लेंगे शपथ