Ro no D15139/23

राष्ट्रीय यूथ रेडक्रास कैंप में प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे बस्तर के छात्र

जगदलपुर, 28 अगस्त 2025/ बस्तर जिले के दो होनहार छात्र निरंजन निषाद और योगेश ठाकुर, राष्ट्रीय इंटर-स्टेट यूथ रेडक्रास ट्रेनिंग कैंप में प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। राष्ट्रीय इंटर-स्टेट यूथ रेडक्रॉस ट्रेनिंग कैंप हरियाणा के कुरुक्षेत्र में 22 अगस्त से आयोजित किया जा रहा है। निरंजन निषाद वीर योद्धा जकारकन भतरा शासकीय महाविद्यालय बकावंड से हैं, जबकि योगेश ठाकुर शहीद हरचंद नाईक शासकीय महाविद्यालय तोकापाल के छात्र हैं। इन दोनों छात्रों का चयन राज्य स्तर पर हुआ था, जिसके बाद वे अब राष्ट्रीय स्तर पर इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण शिविर में भाग ले रहे हैं।
इस उपलब्धि पर इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी बस्तर जिले की पूरी टीम ने दोनों छात्रों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इनमें अध्यक्ष और जिला कलेक्टर हरीश एस, सचिव संजय बसाक, उपाध्यक्ष अलेक्जेंडर एम. चेरियन, चेयरमैन मनीष गुप्ता, वाइस चेयरमैन नरेश मिश्रा, कोषाध्यक्ष ऋषि भटनागर, मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र महापात्र, और यूथ रेडक्रॉस उपसमिति के अध्यक्ष अनूप अवस्थी शामिल हैं। साथ ही दोनों महाविद्यालयों के प्रोफेसरों, छात्रों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी इन युवा प्रतिनिधियों को प्रोत्साहित किया है। यह कैंप युवाओं को रेडक्रॉस के सिद्धांतों और मानवीय सेवा के कार्यों में प्रशिक्षित करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है, जिससे वे समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

  • Related Posts

    आईटीआई जगदलपुर के विभिन्न ट्रेड में प्रवेश हेतु 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

    जगदलपुर, 10 जून 2026/ शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था जगदलपुर में सत्र 2026-27 एवं 2026-27 के तहत विभिन्न ट्रेडों डीसीएम, कोपा, स्टेनो हिन्दी, वेल्डर, फिटर, विद्युतकार एवं एमएमव्ही में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया…

    Read more

    छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना राउंड-3 की तैयारी शुरू

    कलेक्टर ने प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजनांतर्गत कार्ययोजना तैयार करने दिए निर्देश जगदलपुर, 10 जून 2026/ छत्तीसगढ़ में युवाओं को रोजगारपरक कौशल और औद्योगिक अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई भारत सरकार…

    Read more

    NATIONAL

    मोदी सरकार के 12 वर्ष आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    मोदी सरकार के 12 वर्ष आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी