Ro no D15139/23

सहकारिता आयुक्त कुलदीप शर्मा ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक जगदलपुर का किया औचक निरीक्षण

*उपस्थित खातेदारों एवं हितग्राहियों से चर्चा कर बैंक द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की ली जानकारी*

*10 हितग्राहियों को ए.टी.एम. कार्ड प्रदान कर डिजिटल लेनदेन के लिए किया प्रोत्साहित*

रायपुर, 29 अगस्त 2025/ सहकारिता विभाग के आयुक्त श्री कुलदीप शर्मा ने आज जगदलपुर प्रवास के दौरान जिला सहकारी केंद्रीय बैंक का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान बैंक में उपस्थित खातेदारों एवं हितग्राहियों से चर्चा कर बैंक द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। श्री शर्मा ने इस मौके पर 10 हितग्राहियों को ए.टी.एम. कार्ड प्रदान कर उन्हें डिजिटल लेनदेन हेतु प्रोत्साहित किया। आयुक्त श्री शर्मा ने “सहकार से समृद्धि” अभियान के अंतर्गत “एक पेड़ माँ के नाम” पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश भी दिया।

निरीक्षण उपरांत श्री शर्मा ने अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने बैठक में पैक्स कम्प्यूटराईजेशन, प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र की स्थापना, कॉमन सर्विस सेंटर की कार्यप्रगति, माइक्रो एटीएम से ट्रांजेक्शन की स्थिति, नवीन दुग्ध, मत्स्य, महिला, बहुउद्देशीय समितियों के गठन, कृषक उत्पादक समिति की प्रगति की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

आयुक्त श्री शर्मा ने इसी प्रकार सहकारी संस्थाओं का अंकेक्षण एवं शुल्क वसूली, परिसमापनाधीन समितियों के अंतिम निराकरण की स्थिति तथा मुख्यालय से प्राप्त शिकायतों के प्रतिवेदन की स्थिति की समीक्षा करते हुए सरकार की मंशानुरूप “सहकार से समृद्धि” अभियान के लक्ष्यों को निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण रूप से पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

इस अवसर पर बस्तर संभाग के संयुक्त आयुक्त सहकारिता श्री बिनोद कुमार बुनकर सहित बस्तर और कांकेर जिले के उप आयुक्त, सहायक आयुक्त और जिला कोण्डागांव, दंतेवाड़ा, अपेक्स बैंक के प्रबंधक श्री अभिषेक तिवारी तथा संबंधित जिला स्थित बैंको के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, अतिरिक्त प्रबंधक व नोडल अधिकारी उपस्थित थे

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन के परिवार में जगी नई उम्मीद

    *मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से उपचार के लिए तत्काल 12 लाख रुपए स्वीकृत*   *आर्थिक तंगी के कारण बेटे के इलाज को लेकर चिंतित किसान पिता को मिली बड़ी…

    Read more

    विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व मनाने के लिए अनुमति पूजा विधान में दिखी अपार उत्साह

    *कांटों के झूले पर विराजीं मां काछनदेवी, महापर्व आयोजन की मिली अनुमति*   रायपुर, 10 अक्टूबर 2026/ अपनी अनूठी, प्राचीन और समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं के लिए पूरी दुनिया में विशेष…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर