Ro no D15139/23

13 सितंबर को होगा हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत का आयोजन

अम्बिकापुर 29 अगस्त 2025/ राष्ट्र विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली तथा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार मान. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सरगुजा (अम्बिकापुर) (छ.ग.) श्री के.एल. चरयाणी जी के मार्गदर्शन में आगामी 13 सितम्बर 2025 को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय सरगुजा (अम्बिकापुर) (छ.ग.) के अंतर्गत सभी न्यायालयों, मे हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।

उक्त हाईब्रिड नेशनल लोक अदालत के माध्यम से राजीनामा योग्य दाण्डिक प्रकरण, व्यवहार प्रकरण, चैक बाउंस प्रकरण, परिवारिक विवाद, दुर्घटना संबंधी दावा, मजदूरों सं संबंधित प्रकरण, भूमि अधिग्रहण प्रकरण, राजस्व प्रकरण, विद्युत चोरी संबंधी प्रकरण जैसे प्री-लिटीगेशन के प्रकरणों का भी निराकरण आपसी सहमति के माध्यम से किया जा सकता है।

उक्त हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत के सफल क्रियान्वयन हेतु मान. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सरगुजा (अम्बिकापुर) (छ.ग.) श्री के.एल. चरयाणी जी द्वारा सभी न्यायाधीशगण की बैठक आयोजित कर अधिक से अधिक राजीनामा योग्य प्रकरणों में पक्षकारगण के साथ प्री-सिंटिंग कर राजीनामा पर विचार करने का अवसर प्रदान करने हेतु निर्देशित किया गया।

उक्त बैठक में मान. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सरगुजा (अम्बिकापुर) (छ.ग.) श्री के.एल. चरयाणी जी सहित प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय सरगुजा (अम्बिकापुर) (छ.ग.) में पदस्थ न्यायाधीशगण, अध्यक्ष, स्थाई लोक अदालत सरगुजा (अम्बिकापुर) (छ.ग.) श्री आनंद राम ढ़िडही जी तथा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उपस्थित रहे।

मान. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सरगुजा (अम्बिकापुर) (छ.ग.) श्री के.एल. चरयाणी जी द्वारा व्यक्त किया गया कि हाइब्रिड लोक अदालत के माध्यम से पुनः पक्षकारगण को यह अवसर प्रदान हो रहा कि वे राजीनामा योग्य प्रकरणों में अपनी आपसी सहमति के आधार पर अपने मध्य के विवाद का अंत कर सकते हैं। साथ ही इस बिन्दु पर भी जोर दिया कि पक्षकार मामले का निराकरण आपसी सहमति से करने हेतु संबंधित न्यायालय, जहां उनका प्रकरण लंबित है, के समक्ष व्यक्तिगत रूप से होने के अलावा वर्चुअल कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से भी उपस्थित हो सकते हैं और इस प्रकार न्यायालय में आये बिना भी अपने मामले का निपटारा आपसी सहमति के आधार पर करा सकते हैं।

मान. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सरगुजा (अम्बिकापुर) (छ.ग.) श्री के.एल. चरयाणी जी द्वारा आमजनों से अपील किया गया है कि 13 सितम्बर 2025 को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय सरगुजा (अम्बिकापुर) (छ.ग.) के अंतर्गत सभी न्यायालयों तथा व्यवहार न्यायालय सीतापुर सरगुजा (छ.ग.) में आयेजित होने वाले हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत के माध्यम से आपसी सहमति से विवाद का निराकरण करा कर अपने मध्य के मतभेदों को समाप्त करने के इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठावें तथा हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत के सफल क्रियान्वयन में सहयोग प्रदान करें।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से अन्नू तिवारी को मिला मातृत्व के दौरान आर्थिक संबल

    योजना की राशि से पोषण संबंधी जरूरतें हुईं पूरी, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ अम्बिकापुर 01 सितम्बर 2026/  प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को मातृत्व के दौरान आर्थिक सहयोग…

    Read more

    सैनिक स्कूल अंबिकापुर का 18वां स्थापना दिवस समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न

    समारोह में मुख्य अतिथि पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल हुए शामिल सैनिक स्कूल विद्यार्थियों में अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने निभाती है महत्वपूर्ण भूमिका –…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार