Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना में विद्यार्थियों को न्योता भोज

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, काठाडीह में सामुदायिक भागीदारी
रायपुर। बुधवार, 3 सितम्बर 2025 । कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर के काठाडीह परिसर स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के अंतर्गत सामुदायिक भागीदारी से विद्यार्थियों को न्योता भोज दिया गया।
रायपुर के संभागायुक्त एवं कुलपति महादेव कावरे एवं श्रीमती जयश्री कावरे द्वारा अपने सुपुत्र मौक्तिक कावरे के जन्मदिन के अवसर पर ग्रामीण छात्र-छात्राओं के बीच अपनेपन की भावना का विकास, भोजन के पोषक मूल्य में वृद्धि तथा सभी समुदाय वर्ग के बच्चों में समानता की भावना विकसित करने के उद्देश्य से किया। इसमें लगभग 150 शालेय छात्र-छात्राओं ने उत्साह से भागीदारी की। कार्यक्रम के आरंभ में श्रीमती जयश्री कावरे का शाला नायक एवं नायिका द्वारा स्वनिर्मित पुष्प गुच्छ से स्वागत किया एवं शुभकामना पत्र भेंट किया। संक्षिप्त स्वागत कार्यक्रम के पश्चात शाला के विकास कार्यों की तथा प्रतिभावान विद्यार्थियों की जानकारी प्रभारी प्रधान पाठिका श्रीमती उषा साव ने दी। अतिथियों के साथ पंगत में न्योता भोज से छात्र-छात्राओं में विशेष उत्साह की भावना एवं हर्ष-उल्लास का वातावरण विकसित हुआ। शाला परिसर में एक पेड़ मां के नाम का पौधारोपण श्रीमती जयश्री कावरे ने किया।
उल्लेखनीय है कि माननीय मुख्यमंत्री जी की विशेष पहल पर  छत्तीसगढ़ के स्कूलों में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों के माध्यान भोजन में सामुदायिक भागीदारी एवं सहभागिता को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसमें परोसने वाले गर्म भोजन को और अधिक स्वादिष्ट और अधिक पोषकयुक्त करने अभिनव पहल में सामुदायिक सहभागिता गाईड लाईन में प्रत्येक माह ‘न्योता भोजन’ किया जा रहा है।
सामुदायिक भागीदारी अवधारणा में ‘न्योता भोजन’ स्वैच्छिक सेवा कार्य है। जिसमें कोई भी सेवा भावी नागरिक, समुदाय, समाज अथवा कोई भी सामाजिक संगठन, स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को पूर्ण भोजन अथवा अतिरिक्त पूरक पोषण खाद्य सामग्री का योगदान कर सकेंगे। न्योता भोजन, स्कूल में दिए जाने वाले भोजन का विकल्प नहीं होगा, बल्कि यह विद्यार्थियों को दिए जा रहे भोजन का पूरक होगा। यह विभिन्न त्यौहारों या वर्षगांठ, जन्मदिन, विवाह और राष्ट्रीय पर्व आदि पर सहभोज की भारतीय परम्परा पर आधारित है।
प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना में समुदाय की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिये छत्तीसगढ़ अतिरिक्त पूरक पोषण में मिठाई, नमकीन, फल या अंकुरित अनाज आदि का योगदान कर सकते हैं।  इसमें उपयोगी किचन के बर्तन भी दान कर सकते है। ‘न्योता भोजन’ कार्यक्रम के संचालन शाला की शिक्षिकाएं मनीषा शर्मा, देवकी साहू, ममता डडसेना एवं मेझरेन खाखा ने किया। शाला के रसोईयों लक्ष्मी ध्रुव, विमला ध्रुव, उमा धनगर ने बनाकर बच्चों को परोसा तथा स्वच्छता कर्मचारी राजबती साहू रही।
  • Related Posts

    पोटा केबिन मुरतोंडा पहुंचे शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

    परिसर में बागवानी और सीपेज सुधार के सख्त निर्देश*   रायपुर,03 सितम्बर 2026/ सुकमा जिले में दूरस्थ अंचल के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल देने के संकल्प के साथ शिक्षा…

    Read more

    आश्रम पोटा केबिनों में बच्चों के सर्वांगीण विकास का रोडमैप तैयार

    पोटाकेबिन और आश्रमों को बनाएं अपना घर*   *बच्चों को दें अपनेपन और संस्कारों की छांव: शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव*   रायपुर,03 सितम्बर 2026/पोटाकेबिन, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में…

    Read more

    NATIONAL

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे