Ro no D15139/23

लाइवलीहुड कालेज आड़ावाल में 12 सितम्बर को रोजगार मेला का आयोजन

जगदलपुर, 09 सितम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के उपलक्ष्य में लाइवलीहुड कॉलेज आड़ावाल जगदलपुर में शुक्रवार 12 सितम्बर को प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक रोजगार मेला का आयोजन किया गया है। उक्त रोजगार मेला में निजी एवं सार्वजनिक क्षेत्र के नियोजकों द्वारा कुल 346 विभिन्न पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार विभाग के पोर्टल https:erojgar.cg.gov.in  पर नियोजक तथा पदों सहित योग्यता, वेतन, पदस्थापना स्थल इत्यादि की जानकारी देख सकते हैं। इसके साथ ही उक्त जानकारी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जगदलपुर के सूचना पटल पर देखी जा सकती है। उक्त रोजगार मेला में भाग लेने के लिए पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन करवाना अनिवार्य है। ऑनलाइन पंजीयन पश्चात अभ्यर्थी को नियत समय पर रोजगार मेला स्थल में पहुंचना होगा ताकि नियोजक द्वारा अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया जा सके। किसी भी आवेदक को ऑनलाइन पंजीयन के लिए समस्या होने की स्थिति में कार्यालय जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र आड़ावाल जगदलपुर में 12 सितम्बर के पूर्व कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर रोजगार मेला हेतु अपना पंजीयन करवा सकते हैं। रोजगार मेला में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को नियत समयावधि में अपनी ऑनलाइन परिचय पत्र के साथ समस्त शैक्षणिक योग्यता सम्बन्धी दस्तावेजों की छायाप्रति, स्वयं की पासपोर्ट फोटो सहित उपस्थित हो सकते हैं।
  • Related Posts

    आंध्र प्रदेश एवं तेलंगाना में प्रवासित परिवारों का संवेदनशीलता के साथ करें पुनर्वास-कमिश्नर डोमन सिंह

        दंतेवाड़ा, बीजापुर एवं सुकमा जिलों के प्रवासित परिवारों के पुनर्वास की कमिश्नर ने की समीक्षा   शासन की 31 व्यक्ति मूलक एवं 14 सामुदायिक योजनाओं से पात्र परिवारों को लाभान्वित…

    Read more

    जगदलपुर में सजेगा हरियाली का उत्सव आज ‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ के तहत हरित राष्ट्रीय राजमार्ग पौधारोपण का आयोजन

      जगदलपुर, 09 सितम्बर 2026/ पर्यावरण संरक्षण और मातृत्व के सम्मान को समर्पित राष्ट्रव्यापी मुहिम को आगे बढ़ाते हुए नगर पालिक निगम जगदलपुर द्वारा छत्तीसगढ़ शासन के वन विभाग एवं राष्ट्रीय…

    Read more

    NATIONAL

    VideoNEWS ,भागलपुर गंगा का जलस्तर बढ़ा डूबकर 5 की मौत गांव में छाया मातम कुछ दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री,सांसद आपदा मंत्री ने किया था गंगा कटाव क्षेत्र दौरा

    VideoNEWS ,भागलपुर गंगा का जलस्तर बढ़ा डूबकर 5 की मौत गांव में छाया मातम कुछ दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री,सांसद आपदा मंत्री ने किया था गंगा कटाव क्षेत्र दौरा

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल