Ro no D15139/23

सिंहस्थ-2028 के दृष्टिगत स्कूल शिक्षा विभाग आवश्यक तैयारियां करें

सुगम परिवहन व्यवस्था पर अभी से काम करने के निर्देश

स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री सिंह ने की समीक्षा

भोपाल । स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने कहा है कि उज्जैन में सिंहस्थ-2028 वृहद स्तर का आयोजन है, इसको देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग अभी से आवश्यक तैयारियां शुरू कर दें। उन्होंने कहा कि स्कूल भवनों की स्थिति और उनमें आवश्यक सुधार के प्रस्ताव तैयार कर शासन स्तर पर भेजें। उन्होंने शासकीय स्कूल भवनों की सूची तैयार किये जाने के भी निर्देश दिए। मंत्री श्री सिंह बुधवार को उज्जैन में संभागीय स्तर की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

मंत्री श्री सिंह ने कहा कि युवा शिक्षकों को सिंहस्थ की आवश्यक व्यवस्था में सहयोग देने के लिये अभी से प्रशिक्षण दिलाये जाने की व्यवस्था की जाये। बैठक में बताया गया कि उज्जैन जिले में 1733 शासकीय विद्यालय और 985 अशासकीय विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है। विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों को शत् प्रतिशत नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकों और साईकिल का वितरण किया जा चुका है। बैठक में परीक्षा परिणाम में वृद्धि के लिये प्रत्येक विद्यालय के विषय शिक्षकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण संभागीय स्तर पर शुरू किया जा चुका है। प्रत्येक विद्यार्थी की प्रोफाईल बनाई जा रही है। बैठक के बाद स्कूल शिक्षा मंत्री श्री सिंह ने ग्राम दाउखेड़ी में निर्माणाधीन सांदीपनि स्कूल का निरीक्षण किया। उन्होंने संभाग के अन्य जिलों की स्कूल शिक्षा से संबंधित प्रगति की भी समीक्षा की।

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा को जल्द ही मूर्त रूप दिया जाएगा

परिवहन मंत्री श्री सिंह ने उज्जैन में बुधवार को परिवहन विभाग की संभागीय समीक्षा बैठक को संबोधित किया। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि उज्जैन में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा को जल्द ही मूर्त रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि लापरवाही एवं अनियंत्रित तरीके से वाहन चलाने वालों के विरूद्ध लायसेंस सस्पेंड की कार्रवाही की जाए। परिवहन मंत्री ने कहा कि सिंहस्थ-2028 के आयोजन को देखते हुए उज्जैन में परिवहन व्यवस्था की लगातार समीक्षा की जाए। उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिलाये जाने पर भी जोर दिया।

परिवहन सचिव श्री मनीष सिंह ने सिंहस्थ के दौरान यातायात को नियंत्रित करने के लिये पार्किंग व्यवस्था के लिये स्थल चयन और त्रिस्तरीय पार्किंग व्यवस्था की कार्ययोजना बनाने के लिये कहा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा योजना को मूर्त रूप देने के लिये राज्य स्तर पर मध्यप्रदेश यात्री परिवहन एवं अधोसंरचना लिमिटेड कम्पनी का गठन किया जा चुका है। आयुक्त परिवहन श्री विवेक शर्मा ने राहवीर योजना अंतर्गत पात्र राहवीरों को प्रोत्साहन राशि समय पर दिलाये जाने की व्यवस्था करने के लिये कहा।

  • Related Posts

    नाड़ी विश्लेषण, आयुर्वेद का विज्ञान और भारत का गौरव : राज्यपाल पटेल

    राज्यपाल ने किया राष्ट्रीय संगोष्ठी नाड़ी विश्लेषण- 2026 का शुभारंभ   भोपाल : IMNB NEWS AGENCY     राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि नाड़ी विश्लेषण विज्ञान, भारत की…

    Read more

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

        गोरखपुर। भारतीय संस्कृति, सनातन धर्म और नैतिक मूल्यों के प्रचार-प्रसार के लिए समर्पित गीता प्रेस की प्रतिष्ठित पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह का आयोजन 7 अक्टूबर को गोरखपुर…

    Read more

    NATIONAL

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी