Ro no D15139/23

माॅडल काॅलेज में छत्तीसगढ़ के 25 वर्षों की विकास यात्रा पर हुई सेमीनार

जगदलपुर, 15 सितम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की 25 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में रजत जयंती कार्यक्रम के अंतर्गत स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, जगदलपुर में 15 सितम्बर 2025 को छत्तीसगढ़ के 25 वर्षों की विकास यात्रा विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का सफल आयोजन किया गया।
सेमिनार का शुभारंभ माता सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजीव गुहे ने स्वागत उद्बोधन देते हुए छत्तीसगढ़ के 25 वर्षों की विकास यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने राज्य गठन के बाद शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग और बुनियादी ढांचे में हुई प्रगति पर चर्चा की तथा महाविद्यालय परिवार और विद्यार्थियों से इस विकास में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित शासकीय दंतेश्वरी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जगदलपुर के हिंदी विभाग के प्राध्यापक डॉ. योगेन्द्र मोतीवाला ने “विकासशील छत्तीसगढ़ से विकसित छत्तीसगढ़ 25 सालों की विकास यात्रा” विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने राज्य की उपलब्धियों, नीतियों, योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का उल्लेख करते हुए भविष्य की चुनौतियों और संभावनाओं पर भी चर्चा की। इसके पश्चात शासकीय दंतेश्वरी स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, जगदलपुर की अर्थशास्त्र विभाग की सहायक प्राध्यापक श्रीमती बबीता दीवान ने “छत्तीसगढ़ की संस्कृति” विषय पर व्याख्यान देते हुए राज्य की लोक कलाओं, परंपराओं, उत्सवों और सांस्कृतिक विविधता की महत्ता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, छात्र-छात्राएँ, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक उपस्थित रहे। मंच संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन बीसीए तृतीय वर्ष की छात्राएँ निहारिका साहू तथा रिया प्रियांशी नाग के द्वारा प्रस्तुत किया गया।

  • Related Posts

    पुनर्वास से आत्मनिर्भरता की ओर बीजापुर के पुर्नवासितों ने जाना बस्तर का इतिहास और संस्कृति

      जगदलपुर, 20 जुलाई 2026/ बीजापुर जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से लौटकर समाज की मुख्यधारा में शामिल हुए तथा वर्तमान में नुआ बाट पुनर्वास केंद्र में निवासरत पुर्नवासितों के लिए…

    Read more

    सेवा सेतु पोर्टल की नवीन ई-सेवाओं हेतु अधिकारियों-कर्मचारियों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित

      जगदलपुर, 20 जुलाई 2026/ नागरिकों को शासकीय सेवाओं का त्वरित, पारदर्शी और समयबद्ध लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया गया। कलेक्टोरेट स्थित…

    Read more

    NATIONAL

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है