Ro no D15139/23

बिहार चुनाव से पहले शत्रुघ्न सिन्हा के बदले सुर, याद आई पीएम मोदी की दोस्ती, लिखा- ‘एक बार का दोस्त, हमेशा के लिए दोस्त…’

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर देशभर के नेता उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं. अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर नरेंद्र मोदी के साथ अपनी दोस्ती को याद किया. शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपनी तस्वीर सोशल मीडिया में साझा करते हुए लिखा, ‘एक बार का दोस्त, हमेशा के लिए दोस्त.’

प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिन पर शत्रुघ्न सिन्हा को दोस्ती की याद दिलाने वाले मैसेज के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी के चलते ही शत्रुघ्न सिन्हा ने बीजेपी के साथ अपना 27 साल पुराना नाता तोड़कर 2019 में अलग हो गए थे. कांग्रेस से होते हुए अब वह टीएमसी से सांसद हैं.

अब छह साल बाद फिर प्रधानमंत्री मोदी के साथ शत्रुघ्न सिन्हा को अपनी दोस्ती याद आ रही है. साथ ही वो यह भी कह रहे हैं कि एक बार का दोस्त हमेशा के लिए दोस्त होता है. बिहार चुनाव से ठीक पहले शत्रुघ्न को प्रधानमंत्री मोदी की दोस्ती याद आने के सियासी मायने क्या हैं?

पीएम मोदी के साथ शत्रुघ्न सिन्हा के रिश्ते

शत्रुघ्न सिन्हा और प्रधानमंत्री मोदी दोनों ने ही अपनी सियासी पारी का आगाज़ बीजेपी से किया है. शत्रुघ्न और मोदी दोनों ही लालकृष्ण आडवाणी खेमे के नेता माने जाते हैं. बॉलीवुड से राजनीति में कदम रखने वाले बड़े नामों में शत्रुघ्न सिन्हा एक हैं, और वो न सिर्फ सियासत में पैठ बनाई बल्कि कई बड़े सितारों की तरह फिर राजनीति छोड़कर सिनेमा में वापस नहीं गए.

बीजेपी में बड़े नेता के तौर पर भी देखे गए और अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में केंद्रीय मंत्री भी बने. लेकिन, शत्रुघ्न सिन्हा के रिश्ते प्रधानमंत्री मोदी से तब बिगड़ने शुरू हुए, जब 2014 के लिए बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार का चयन करना था. 2013 में मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में राज्यों के चुनाव होने वाले थे, उसी के साथ बीजेपी के लिए प्रधानमंत्री पद का चेहरा तय करने की कवायद हो रही थी.

  • Related Posts

    देश की प्रगति और राष्ट्रीय एकता में क्षत्रिय कुर्मी समाज का योगदान अविस्मरणीय : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    *अखिल भारतीय क्षत्रिय कुर्मी समाज के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय* रायपुर 10 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज…

    Read more

    जलेश्वर महादेव धाम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया जलाभिषेक: प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

    *किसानों, श्रद्धालुओं और ग्रामीणों के हित में मुख्यमंत्री श्री साय की महत्वपूर्ण घोषणाएं: जलेश्वर महादेव धाम के विकास के साथ क्षेत्रीय अधोसंरचना को मिलेगा विस्तार* *क्षीरपानी मध्यम परियोजना के नहर…

    Read more

    NATIONAL

    देश की प्रगति और राष्ट्रीय एकता में क्षत्रिय कुर्मी समाज का योगदान अविस्मरणीय : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    देश की प्रगति और राष्ट्रीय एकता में क्षत्रिय कुर्मी समाज का योगदान अविस्मरणीय : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    जलेश्वर महादेव धाम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया जलाभिषेक: प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

    जलेश्वर महादेव धाम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया जलाभिषेक: प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

    केरल में CM फेस को लेकर बढ़ी कांग्रेस की परेशानी, वीडी सतीशन के समर्थक सड़क क्यों पर उतरे?

    केरल में CM फेस को लेकर बढ़ी कांग्रेस की परेशानी, वीडी सतीशन के समर्थक सड़क क्यों पर उतरे?

    एन एस राजा सुब्रमणि नए CDS, कृष्णा स्वामीनाथन होंगे नौसेना प्रमुख

    एन एस राजा सुब्रमणि नए CDS, कृष्णा स्वामीनाथन होंगे नौसेना प्रमुख

    सीएम सम्राट चौधरी ने नए मंत्रियों को दिए आदेश, कहा- मीडिया में बयान देने से पहले पूरी जानकारी रखें

    सीएम सम्राट चौधरी ने नए मंत्रियों को दिए आदेश, कहा- मीडिया में बयान देने से पहले पूरी जानकारी रखें

    Suvendu Adhikari Oath LIVE: ब्रिगेड ग्राउंड में पीएम का रोड शो, थोड़ी देर में शुभेंदु अधिकारी लेंगे शपथ

    Suvendu Adhikari Oath LIVE: ब्रिगेड ग्राउंड में पीएम का रोड शो, थोड़ी देर में शुभेंदु अधिकारी लेंगे शपथ