Ro no D15139/23

वाराणसी में खास तरीके से मना पीएम मोदी का बर्थडे, कहीं 75 मीटर लंबी चुनरी चढ़ी, तो कहीं कटा 75 किलो का केक

वाराणसी। बनारस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन का उत्सव बेहद खास तरीके से मनाया जा रहा है. अलग-अलग जगहों पर उनके फैन्स अलग-अलग तरीके से उनका जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहें हैं.

वाराणसी में नमामि गंगे की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 वें जन्मदिन पर मां गंगा को 75 मीटर लम्बी चुनरी चढ़ाई गई. इस दौरान पूरे विधि विधान से नमामि गंगे के कार्यकर्ताओं ने मां गंगा का पूजन अर्चन कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु की कामना की.

मां अन्नपूर्णा के दरबार में 108 बटुकों ने विशेष हवन पूजन के बाद 75 किलो के लड्डू का भोग लगाकर उसे काटा और फिर आम भक्तों में उसे वितरित किया. इस दौरान मंदिर परिसर को खास तरिके से सजाया गया.

वहीं दशाश्वमेध घाट पर सुबह सवेरे 75 बटुकों ने शंख की मंगलध्वनि और डमरूओं के डम डम की आवाज के बीच 75 लीटर दूध से मां गंगा का दुग्धाभिषेक किया. इस आयोजन में शहर दक्षिणी के विधायक नीलकंठ तिवारी भी मौजूद रहे.

वाराणसी में हरहुआ में स्थित 51 फीट ऊंचे हनुमान प्रतिमा के सामने प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित 75 महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिठाई खिलाकर और छप्पन भोग लगाकर उनका जन्मदिन मनाया.

इसके अलावा बनारस से सेंड आर्टिस्ट रूपेश ने भी सेंड आर्ट के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने सेंड आर्ट से प्रधानमंत्री की तस्वीर को उकेरा जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा.

इसके अलावा योगी सरकार में मंत्री रविन्द्र जायसवल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया. बता दें बीजेपी कार्यकर्ता 15 दिनों तक काशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन का उत्सव मनाएंगे.

  • Related Posts

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट के मुताबिक, मॉन्ट्रियल से न्यूयॉर्क के ला गार्डिया एयरपोर्ट पहुंची एयर कनाडा एक्सप्रेस की फ्लाइट लैंडिंग के समय जमीन पर खड़ी एक गाड़ी (ट्रक) से टकरा गई.…

    Read more

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    Bihar News: बिहार के भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ सुनवाई तेज हो और उन्हें जल्द ही सजा मिले, इसके लिए निगरानी की टीम अब तकनीक का सहारा ले रही है. निगरानी अन्वेषण…

    Read more

    NATIONAL

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?