Ro no D15139/23

उत्तराखंड में बारिश से तबाही जारी… चमोली में फटा बादल, 9 लापता, 1 की मौत, देहरादून में अलग-अलग जगह मिली 8 लाशें

ऋषिकेश। उत्तराखंड के चमोली के नंदानगर में बादल फटने से भारी तबाही हुई, इसमें 10 लोग लापता हो गए. कुंतरी गांव से एक व्यक्ति का शव एनडीआरएफ की टीम ने बरामद किया है. बाकी 9 लोगों की तलाश जारी है.

मोली के नंदा नगर घाट में बादल फटने से भारी तबाही, सड़के हुई बंद

मोली के नंदा नगर घाट क्षेत्र में हाल ही में बादल फटने की घटना से भारी नुकसान हुआ है. सड़क मार्ग बंद होने के कारण जगह-जगह मालवों का डेरा लगा हुआ है, जिससे छोटे-छोटे बच्चे समेत कई लोग इन कठिन रास्तों से सफर करने को मजबूर हैं. नंदा नगर घाट के कुंतरा और धुरमा गांव में खासा नुकसान हुआ है. इस आपदा में कुल 10 लोग लापता बताए जा रहे हैं. एसडीआरएफ की टीम ने दो महिलाओं और एक बच्चे को घायल अवस्था में बचा लिया है, जिन्हें एंबुलेंस के माध्यम से ऋषिकेश एम्स भेजा गया है. राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है, लेकिन 9 लोग अभी तक लापता हैं. स्थानीय प्रशासन और बचाव टीम हरसंभव मदद के लिए तत्पर हैं और प्रभावित इलाकों में संपर्क साधने की कोशिश कर रहे हैं।

उत्तराखंड के चमोली जनपद में बारिश में जहां नंदा नगर घाट में बादल फटने के बाद तबाही मचाई, तो वहीं नेशनल हाईवे बाधित होने से चार धाम यात्री भी रास्ते में फंसे हुए हैं. चार धाम यात्री ही नहीं बल्कि नंदा नगर घाट में राहत सामग्री ले जाने वाले अधिकारी भी रास्तों में फंसे हुए हैं. हालांकि नेशनल हाईवे को यातायात के लिए चालू कर दिया है लेकिन हालात काफी खराब बने हुए हैं.

अब तक 9 लोग लापता, एक का शव मिला

बुधवार देर रात नंदानगर घाट में बादल फटने से पूरे इलाके में तबाही मची है. आपदा के कारण कई घर, खेत और खलिहान पूरी तरह से बर्बाद हो गए हैं. स्थानीय प्रशासन के अनुसार, नगर पंचायत नंदानगर के कुंतरी लंगाफली वार्ड में भारी बारिश के साथ आए मलबे ने 6 घरों को पूरी तरह से तबाह कर दिया है. इस दुखद घटना में 5 लोग लापता हैं, जबकि 2 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. प्रशासनिक अधिकारी और राहत-बचाव दल तत्काल मौके पर पहुंच गए हैं और लापता लोगों की तलाश जारी है.

सीएम धामी ने ट्वीट कर जताया दुख

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर ट्वीट कर कहा कि जनपद चमोली के नंदानगर घाट क्षेत्र में हुई अतिवृष्टि से आसपास के घरों को क्षति पहुंचने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई है. स्थानीय प्रशासन व पुलिस की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं. इस संबंध में निरंतर प्रशासन से संपर्क में हूं और स्वयं स्थिति की गहन निगरानी कर रहा हूं. ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं.

  • Related Posts

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

        डॉ. सत्यवान सौरभ समकालीन हिंदी पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन के क्षेत्र में सक्रिय एक स्वतंत्र पत्रकार, स्तंभकार, कवि, साहित्यकार एवं सामाजिक विचारक हैं। विगत दो दशकों से…

    Read more

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    Cyber Crime News: आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट (एडीपीसी) में साइबर क्राइम के मामलों में अचानक तेजी आ गयी है. पहले औसतन हर महीने 8 केस दर्ज होते थे. सितंबर के…

    Read more

    NATIONAL

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु