Ro no D15139/23

जूनियर रेड क्रॉस सोसायटी की कार्यशाला सम्पन्न, 177 स्कूलों के प्रभारी हुए शामिल

जगदलपुर, 19 सितम्बर 2025/ बस्तर जिले में कलेक्टर एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष श्री हरीस एस के मार्गदर्शन में जूनियर रेडक्रॉस समिति की एक दिवसीय कार्यशाला ज्ञानगुड़ी केंद्र धरमपुरा में आयोजित की गई। इस कार्यशाला में जिले के कुल 177 विद्यालयों के जूनियर रेडक्रॉस प्रभारी शामिल हुए। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य बच्चों में सेवा और राष्ट्रीयता की भावना को विकसित करना और उन्हें स्वास्थ्य तथा आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक करना था।

रेडक्रॉस के जिला सचिव डॉ. संजय बसाक ने बताया कि विद्यालय स्तर पर रेडक्रॉस समिति का गठन करने से बच्चों में सेवा भावना और राष्ट्रीयता का भाव विकसित होता है। साथ ही, इसके माध्यम से बच्चों में स्वास्थ्य और बीमारियों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा सकते हैं। टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. सी. मैत्री ने टीबी के बारे में जानकारी दी और इस अभियान में जूनियर रेडक्रॉस की सहभागिता को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने सभी प्रभारियों से इस कार्यक्रम में सहयोग देने का आग्रह किया। उपाध्यक्ष श्री मनीष कुमार अहीर ने बताया कि रेडक्रॉस समिति के सदस्य आपदा और कठिन परिस्थितियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने बच्चों को स्वास्थ्य समस्याओं से निपटने और प्राथमिक उपचार किट का उपयोग सीखने पर जोर दिया। जिला रेडक्रॉस समिति के प्रभारी श्री अलेक्जेंडर चेरियन ने कहा कि यह सोसायटी बच्चों को समाजसेवा के लिए प्रेरित करेगी। साथ ही यह शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने में भी सहायक सिद्ध होगी। जूनियर रेडक्रॉस उप-समिति के अध्यक्ष श्री सतपाल शर्मा ने सभी शिक्षकों से अपने-अपने विद्यालयों में रेडक्रॉस समिति का गठन करने का आग्रह किया। यह कार्यशाला रेडक्रॉस सदस्यों को विषम परिस्थितियों जैसे बाढ़ और अन्य आपदाओं में तत्काल सहायता पहुंचाने के लिए प्रेरित करने पर केंद्रित थी। कार्यशाला में भविष्य की कार्ययोजना पर समन्वय बनाने पर भी चर्चा की गई।

  • Related Posts

    पुनर्वास से आत्मनिर्भरता की ओर बीजापुर के पुर्नवासितों ने जाना बस्तर का इतिहास और संस्कृति

      जगदलपुर, 20 जुलाई 2026/ बीजापुर जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से लौटकर समाज की मुख्यधारा में शामिल हुए तथा वर्तमान में नुआ बाट पुनर्वास केंद्र में निवासरत पुर्नवासितों के लिए…

    Read more

    सेवा सेतु पोर्टल की नवीन ई-सेवाओं हेतु अधिकारियों-कर्मचारियों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित

      जगदलपुर, 20 जुलाई 2026/ नागरिकों को शासकीय सेवाओं का त्वरित, पारदर्शी और समयबद्ध लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया गया। कलेक्टोरेट स्थित…

    Read more

    NATIONAL

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए