Ro no D15139/23

बिजली उपभोक्ता से बने बिजली निर्माता-राजकमल मिश्रा ने लिया पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना का लाभ

अम्बिकापुर 22 सितम्बर 2025/  सौर ऊर्जा अब न सिर्फ पर्यावरण संरक्षण का साधन है, बल्कि लोगों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने का जरिया भी बन रही है। प्रधानमंत्री सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत अंबिकापुर के गणेश दादा गली निवासी राजकमल मिश्रा ने अपने घर में 5 किलोवाट क्षमता का ऑन-ग्रिड सोलर पैनल स्थापित करवाया है। इस संयंत्र से सीधे बिजली का उत्पादन होकर घर की खपत पूरी हो रही है।

राजकमल मिश्रा ने बताया कि सौर पैनल से जितनी बिजली उत्पन्न हो रही है, वह पहले घर में उपयोग होती है और खपत से अधिक बची हुई बिजली राज्य विद्युत निगम को चली जाती है। अगर उत्पादन ज्यादा और उपयोग कम है, तो मासिक बिजली बिल शून्य हो जाता है। इतना ही नहीं, अतिरिक्त बिजली का वार्षिक भुगतान भी निगम द्वारा किया जाएगा। उन्होंने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि हम पहले बिजली उपभोक्ता थे, लेकिन पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना से बिजली निर्माता बन गए हैं।

उन्होंने बताया कि इस योजना से स्वच्छ एवं वैकल्पिक ऊर्जा का लाभ लोगों को मिल रहा है। कुछ वर्षों में यह संयंत्र मुफ्त बिजली का साधन बन जाएगा, क्योंकि बिजली बिल की बचत के साथ-साथ अतिरिक्त बिजली से आय भी होगी।

श्री राजकमल मिश्रा ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को इस योजना से जुड़ना चाहिए। अगर हर घर सौर ऊर्जा से जुड़ता है तो घर की खपत पूरी होने के साथ-साथ अतिरिक्त बिजली उद्योग क्षेत्र में जाएगी और विकास को गति मिलेगी।

योजना में मिलने वाली सब्सिडी की जानकारी साझा करते हुए मिश्रा ने बताया कि उन्हें कुल 1 लाख 8 हजार रुपये की सब्सिडी मिल रही है। इसमें केंद्र सरकार की ओर से 78 हजार रुपये पहले ही उनके खाते में आ गए हैं तथा राज्य सरकार की ओर से 30 हजार रुपये की सब्सिडी शीघ्र मिलने वाली है।

उन्होंने शासन-प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर सौर ऊर्जा को बढ़ावा दे रही है और लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है।

  • Related Posts

    संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय पीएच.डी. प्रवेश परीक्षा 2026 18 सितंबर को आयोजित, अभ्यर्थियों हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी

    अम्बिकापुर 02 सितम्बर 2026/   संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय द्वारा पीएच.डी. प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए परीक्षा केंद्र, तिथि एवं समय निर्धारित कर दिया गया है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूचना के…

    Read more

    छत्तीसगढ़ महिला कोष से मिले ऋण ने हरमनिया देवी की आजीविका को दी नई दिशा

    आकांक्षा स्व-सहायता समूह को मिला एक लाख रुपये का ऋण, किराना और सिंगार दुकान से बढ़ी आमदनी समूह की महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार, बच्चों की शिक्षा में भी…

    Read more

    NATIONAL

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार